SwadeshSwadesh

एबीवीपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बने आशीष चौहान

उपाध्यक्ष पद पर पांच नाम सहित कार्यकारिणी की घोषणा

Update: 2019-11-25 15:36 GMT

आगरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आगरा में चल रहे 65वें राष्ट्रीय अधिवेशन में सोमवार को नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। अब तक राष्ट्रीय संगठन मंत्री का दायित्व निर्वहन करने वाले सुनील आंबेकर और राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री केएन. रघुनंदन को एबीवीपी के दायित्व से मुक्त करने की घोषणा भी हुई।

नई कार्यकारिणी में हिमाचल के निवासी और पूर्व में विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री रहे आशीष चौहान को राष्ट्रीय संगठन मंत्री बनाया गया। इनका केंद्र मुंबई होगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह बाल मुकुंद जी ने इसकी घोषणा की।

उपाध्यक्ष पद के पांच नामों की घोषणा हुई। इनमें चित्तौड़ के आनंद पालीवाल, बिहार के रमन त्रिवेदी, महाराष्ट्र पुणे से प्रशांत साठे, दिल्ली से मनु कटारिया और बरेली से भूपेंद्र सिंह शामिल हैं। इसी तरह मंत्री बनने वालों में हैदराबाद के उदय आईनाला, मुम्बई से अविनेश, लखनऊ से राहुल बाल्मीकि, गोवाहाटी से नयन शर्मा, झारखंड से विनीता, कोलकाता से सरमत मांझी और बैंगलोर से हर्ष नारायण समेत कुल सात लोगों को जगह मिली है।


Similar News