SwadeshSwadesh

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए प्रियंका होंगी कांग्रेस का चेहरा, सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी पार्टी

राजेश तिवारी ने दावा किया कि प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस का चेहरा होंगी।

Update: 2021-08-04 17:32 GMT

लखनऊ। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी राजेश तिवारी ने दावा किया कि प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस का चेहरा होंगी। जनता उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है। उनके नेतृत्व में ही अगले साल विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। पार्टी सभी विधानसभा सीटों पर अपना प्रत्याशी खड़ा करेगी। जनता के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी प्रियंका को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।

राजेश तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की तैयारी सभी 403 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की है। प्रदेश में समाजवादी पार्टी या अन्य किसी दल से अभी कोई गठजोड़ की बात नहीं चल रही है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। तिवारी ने कहा कि जिस तरह छत्तीसगढ़ में 15 साल सत्ता से बाहर रहने के बाद बूथ स्तर पर मजबूती से सफलता मिली है, उसी तरह उत्तर प्रदेश में भी प्रयोग किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News