SwadeshSwadesh

मुंबई के सतारा व रसायनी में दो सड़क हादसे, 3 मरे, 4 घायल

Update: 2018-09-15 05:31 GMT

मुंबई/स्वदेश वेब डेस्क। सतारा व रसायनी में शुक्रवार को सुबह हुई दो अलग- अलग सड़क हाद्सों में 3 लोगों की मौत हो गई और पुलिस अधिकारी सहित 4 लोग घायल हो गए हैं। रसायनी में हुई दुर्घटना में चारों घायलों का इलाज स्थानीय एमजीएम अस्पताल में हो रहा है। इन दोनों घटनाओं की जांच स्थानीय पुलिस कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को तड़के 4 बजे पालघर पुलिस स्टेशन में कार्यरत पुलिस उप निरीक्षक प्रशांत देसाई हीरो होंडा कार से मुंबई - पुणे हाइवे से गुजर रहे थे। रसायनी के पास अचानक उनकी कार सामने जा रही कार से टकरा गई । इस घटना में 4 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हीरो होंडा में सफर कर रहे पुलिस अधिकारी प्रशांत देसाई सहित 4 लोग घायल हो गए। इन सबको तत्काल एमजीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां चारों का इलाज हो रहा है। पुलिस अधिकारी की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरु कर दिया है।

दूसरी दुर्घटना सतारा जिले में फलटण-पंढरपुर मार्ग पर शुक्रवार को सुबह 6 बजे हुई। यहां बिडली गांव के 3 लोग मोटरसाइकिल से जा रहे थे। बिडली में सड़क पर पीछे से आ रहे अज्ञात ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार तीनों को कुचल दिया और फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों की मदद करनी चाही, लेकिन तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा| अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। 

Similar News