SwadeshSwadesh

अच्छे दिन लाने का बदला मतदान से लेगी जनता : गुलाम नबी

Update: 2019-03-28 14:02 GMT

फतेहाबाद। कांग्रेस के केंद्रीय नेता एवं हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कहा कि भाजपा ने पिछले चुनाव में जनता को अच्छे दिन लाने का झूठा सब्जबाग दिखाया। इसी के दम पर सत्ता हथियाई थी। इस बार के लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को चलता करने जा रही है। उन्होंने दावा किया कि बड़े जनादेश के साथ देश-प्रदेश में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। आजाद प्रदेश भर में चल रही कांग्रेस परिवर्तन रथ यात्रा के तहत गुरुवार को भट्टूमंडी पहुंचे। उन्हेंने वहां उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

आजाद ने कहा कि सिरसा संसदीय सीट पर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के रूप में सबसे बड़ा चेहरा चुनाव मैदान में उतारने जा रही है। पहले भी सांसद रहते हुए डा. तंवर ने सिरसा संसदीय क्षेत्र को विकास के मामले में अग्रणी संसदीय क्षेत्र बनाया था। पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, सांसद कुमारी शैलजा व पूर्व सांसद नवीन जिंदल ने भाजपा पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठे वायदों से जनता को ठगने वाली पार्टी है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि माहौल अब कांग्रेस के पक्ष में। ऐसे में हर मतदाता व संगठन के कार्यकर्ता इस बार गलती न करे और क्षेत्र व समाज के विकास के लिए कांग्रेस को ही चुनें। कार्यक्रम का संचलानक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने किया। इससे पूर्व भट्टूमंडी में पहुंची परिवर्तन रथ यात्रा का प्रदेश उपाध्यक्ष जयपाल लाली, पूर्व सीपीएस दुड़ाराम व प्रदेश सचिव ठाकुर भवानी सिंह ने बड़ी संख्या में समर्थकों संग स्वागत किया।

Similar News