SwadeshSwadesh

कांग्रेस ने पंचायतीराज के उपचुनाव में लहराया परचम, गहलोत ने जताया आभार

Update: 2019-07-03 04:56 GMT

जयपुर। कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद पंचायतीराज उपचुनावों से संजीवनी मिल गई है। प्रदेश के पंचायत राज के खाली पडे पदों पर कांग्रेस ने भाजपा को जीत हासिल करने में पीछे छोड दिया है। प्रदेश में दो दिन पूर्व 30 जून को हुए पंचायत उपचुनाव में कांग्रेस ने भाजपा से ज्यादा सीटें जीती हैं। जिला परिषद के 9 में से 7 वार्डों और पंचायत समिति के 75 में से 39 वार्डों में कांग्रेस ने अपना झंडा फहराया है। भाजपा को जिला परिषद में 1 और पंचायत समिति में 29 वार्डों में जीत ही हासिल हो चुकी है। शेष में निर्दलीयों ने बाजी मारी है।

पंचायत उपचुनावों में कांग्रेस को बढ़त मिलने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने खुशी का इजहार किया है। मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट कर मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि पंचायती राज उपचुनावों के नतीजे सुखद हैं। 

उपमुख्यमंत्री पायलट ने कहा कि कांग्रेस ने एक बार फिर जनता ​का विश्वास जीता है. और कांग्रेस ने जनता से किए वादे पूरे किए हैं। आपको बताते जाए कि लोकसभा चुनाव में 25 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस ने एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। प्रदेश कांग्रेस में मायुसी छा गई थी।

Similar News