SwadeshSwadesh

सीएम मनोहर लाल का बडा बयान, हरियाणा में लागू किया जाएगा NRC

Update: 2019-09-21 07:51 GMT
Image Credit : ANI Tweet

चंडीगढ़। हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बडा बयान दिया है। असम के बाद हरियाणा में एनआरसी (NRC) लागू करने की बात हो रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को घोषणा की कि उनके राज्य में भी राष्ट्रीय नागरिक पंजी लागू की जाएगी। मुख्यमंत्री के बयान से साफ जाहिर है कि बीजेपी आगामी विधानसभा चुनाव में इसे एक बड़ा मुद्दा बनाने जा रही है।

मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ में कहा, केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन एक राष्ट्रीय मुद्दा है और इसे हरियाणा समेत राज्यों में लागू किया जाएगा। अन्य देशों के नागरिकों को बिना अनुमति के यहां रहने का कोई अधिकार नहीं है।

इससे पहले भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल हरियाणा में एनआरसी लागू करने की बात कह चुके है। पिछले दिनों अमस में एनआरसी लागू किया गया। असम में एनआरसी लागू होने के बाद करीब 19 लाख लोग सूची से बाहर हाे गए है। उन्होंने देश भर में एनआरसी को लागू करने का पहले भी समर्थन किया था।

Tags:    

Similar News