मप्र कांग्रेस के सभी प्रवक्ता कार्यमुक्त

Update: 2026-02-04 05:16 GMT

भोपाल:मप्र कांग्रेस के मीडिया विभाग के भीतर चल रही खींचतान के बीच पार्टी ने सभी प्रवक्ताओं को कार्यमुक्त कर दिया है। प्रवक्ताओं को हटाने की वजह नए प्रवक्ताओं के चयन की प्रक्रिया बताई जा रही है। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस द्वारा टेलेंट हंट कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

टैलेंट हंट से चुने जाएंगे नए प्रवक्ता

मप्र कांग्रेस कमेटी की ओर से स्पष्ट किया गया है कि प्रवक्ताओं की खोज की प्रक्रिया पूरी होने तक डिजिटल और टेलीविजन मीडिया में प्रवक्ता भेजने की व्यवस्था अस्थायी रूप से जारी रहेगी। चैनल डिबेट के लिए किसे पार्टी का प्रवक्ता बनाकर भेजना है, इसका फैसला मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक की टीम द्वारा लिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि मप्र कांग्रेस में प्रवक्ताओं के चयन को लेकर मीडिया विभाग के भीतर घमासान मचा हुआ है।

Similar News