SwadeshSwadesh

मराठा आरक्षण आंदोलन के समर्थन में पांच विधायकों ने दिए इस्तीफे

Update: 2018-07-26 13:33 GMT

मुंबई। मराठा क्रांति मोर्चा की ओर से शुरु किए गए मराठा आरक्षण के समर्थन में अब तक 5 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है।

इनमें शिवसेना के हर्षवर्धन जाधव, कांग्रेस के भारत भालके ने विधानसभा अध्यक्ष के पास अपना इस्तीफा भेजा है। जबकि राकांपा के भाउसाहेब चिखलगांवकर, भाजपा विधायक राहुल अहेर व सीमा हिरे ने अपना इस्तीफा मराठा क्रांति मोर्चा के समन्वयक को सौंप दिया है। विधानसभा अध्यक्ष हरिभाऊ बागड़े ने कहा कि शीतकालीन सत्र से पहले किसी भी विधायक का इस्तीफा मंजूर करना संभव नहीं है।

मराठा क्रांति मोर्चा की ओर से सरकार पर दबाव बनाए जाने के लिए हर हथियार का प्रयोग किया जा रहा है। इसी सिलसिले में मराठा समाज के विधायकों ने सरकार पर दबाव बनाने के लिए इस्तीफा देना शुरू किया है। गुरुवार को भी मराठा समाज की ओर से प्रदेश में कई स्थानों पर आंदोलन किया जा रहा है। 

Similar News