SwadeshSwadesh

फिल्म नीति से राज्य की संस्कृति का होगा संवर्धन व सरंक्षण

Update: 2018-09-08 15:31 GMT

नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को कहा कि हरियाणा प्रदेश की फिल्म नीति से हरियाणवी संस्कृति का संवर्धन, सरंक्षण व प्रोत्साहन होगा। हरियाणा मंत्री परिषद द्वारा हाल ही में हरियाणा की फिल्म नीति को स्वीकृति दी गई है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की दो दिवसीय बैठक में भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचे मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा भवन में पत्रकारों से अनौपचारिक मुलाकात के दौरान कहा कि हरियाणा की फिल्म नीति से हरियाणवी आंचलिक संस्कृति का संवर्धन, संरक्षण व प्रोत्साहन होगा। हरियाणा आंचलिक संस्कृति पर, हरियाणवी भाषा-बोली में व हरियाणा क्षेत्र में फिल्में बनाने के लिए प्रोत्साहन दिया गया है। अनेक व्यक्तियों से विचार-विमर्श के उपरांत हरियाणा की फिल्म नीति तैयार की गई थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणवी संस्कृति, हरियाणवी भाषा-बोली व हरियाणा क्षेत्र में फिल्मों के संदर्भ में प्रोत्साहन के लिए हरियाणा की फिल्म नीति में दो करोड़ रुपये की अधिकतम सीमा निर्धारित की गई है।

मीडिया द्वारा किए प्रश्न पर प्रतिक्रिया करते हुए मनोहर लाल ने विपक्षी राजनैतिक दलों के बंद के आह्वानों को आधारहीन बताते हुए कहा कि विपक्षी राजनैतिक दलों के पास कोई मुद्दा नहीं है। जनता से उन्हें कोई समर्थन नहीं मिल रहा है।

Similar News