VIDEO: "बगुंडी रा मावा"... शुभमन गिल ने नीतीश रेड्डी से तेलुगू में क्या कहा? जानिए मतलब
Shubman Gill speaks telugu Nitish Kumar Reddy: शुभमन गिल इंग्लैंड दौरे पर अपनी शानदार बल्लेबाज़ी के साथ-साथ मैदान पर अपनी मज़ेदार बातचीत को लेकर भी सुर्खियों में हैं। लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान कप्तान गिल ने नीतीश रेड्डी से तेलुगू में बात की और कहा... "बगुंडी रा मावा"। यह बात कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। अब हर कोई जानना चाहता है कि शुभमन गिल ने आखिर ऐसा क्यों कहा और इसका मतलब क्या है। चलिए आपको बताते हैं इस वायरल लाइन के पीछे की कहानी...
शुभमन गिल का अंदाज़ वायरल
लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान एक दिलचस्प पल तब देखने को मिला जब कप्तान शुभमन गिल ने 14वें ओवर में गेंद नीतीश कुमार रेड्डी को सौंपी। उन्होंने पहली ही गेंद पर बेन डकेट को चकमा दे दिया। यह विकेट देखकर गिल इतने उत्साहित हो गए कि उन्होंने स्लिप से ही जोर से कहा.. "बगुंडी रा मावा" जिसका मतलब होता है.. "शाबाश भाई"। गिल का यह तेलुगू डायलॉग कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद नीतीश रेड्डी ने गजब का प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के दोनों ओपनर्स को पवेलियन भेज दिया।
మరి మనోడు ఇరగదీస్తుంటే, కెప్టెన్ గిల్ కూడా తెలుగులో మాట్లాడాల్సిందే 🤩
— StarSportsTelugu (@StarSportsTel) July 10, 2025
బాగుంది రా మామా 😍👌🤌
చూడండి | England vs India
3rd Test | Day 1 లైవ్
మీ JioHotstar లో#ENGvIND pic.twitter.com/aU9CmUZTd7
पहली ही ओवर में किए दो शिकार
लॉर्ड्स टेस्ट में नीतीश रेड्डी ने अपने पहले ही ओवर में कमाल कर दिया। उन्होंने तीसरी गेंद पर बेन डकेट को चलता किया और फिर आखिरी गेंद पर जैक क्रॉली को भी पवेलियन भेज दिया। लंच तक इंग्लैंड के दोनों ओपनर आउट हो चुके थे। दोनों विकेट रेड्डी के खाते में गए। पिछले मैच में उन्हें सिर्फ 6 ओवर ही गेंदबाज़ी करने का मौका मिला था। दूसरी पारी में तो गेंद थमाई ही नहीं गई थी। इस बार कप्तान शुभमन गिल ने उन्हें 14वें ओवर में अटैक पर लगाया और रेड्डी ने भरोसे पर खरा उतरते हुए मैच का रुख ही बदल दिया। अब उम्मीद की जा रही है कि वह बल्ले से भी दम दिखाएं, क्योंकि एजबेस्टन टेस्ट में वह दोनों पारियों में केवल 1-1 रन बनाकर आउट हो गए थे।