SwadeshSwadesh

भारत ने श्रीलंका को 7 विकटों से हराया

Update: 2019-07-06 17:00 GMT

लीड्स। वर्ल्ड कप में शनिवार को 44वें मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने सातवीं जीत दर्ज की। उसे सिर्फ एक मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने श्रीलंका को वर्ल्ड कप इतिहास में लगातार दूसरी बार हराया। उसने 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी लंकाई टीम को शिकस्त दी थी। श्रीलंका ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 264 रन बनाए। भारतीय टीम 43.3 ओवर में 3 विकेट पर 265 रन बना लिए।

रोहित ने 103 रन बनाए। उन्होंने 94 गेंद की पारी में 14 चौके और 2 छक्के लगाए। लोकेश राहुल ने वर्ल्ड कप में अपना पहला शतक लगाते हुए 111 रन की पारी खेली। उन्होंने 11 चौके और 1 छक्का लगाया। रोहित का यह इस वर्ल्ड कप में 5वां शतक है। उन्होंने एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 4 शतक लगाने वाले श्रीलंका के कुमार संगकारा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। संगकारा ने 2015 में 4 शतक लगाए थे।

रोहित ने पहले विकेट के लिए राहुल के साथ 189 रन की साझेदारी की। उन्होंने छठी बार 50+ रन का स्कोर भी किया। रोहित इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने बांग्लादेश के शाकिब अल हसन को पीछे छोड़ा। शाकिब ने 8 पारियों में 606 रन बनाए थे।

भारत : रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, एमएस धोनी, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।

श्रीलंका : दिमुथ करुणारत्ने, कुशल परेरा, आविष्का फर्नांडो, कुशल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, लाहिरू थिरिमाने, धनंजय डीसिल्वा, ईसुरू उदाना, लसिथ मलिंगा, कुसन रजिथा, थिसारा परेरा।

Similar News