SwadeshSwadesh

इन राशियों पर है शनि-गुरु का दुर्लभ संयोग, पढ़े

Update: 2019-10-13 09:17 GMT

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा का बहुत बड़ा महत्व माना जाता है। आज 13 अक्टूबर, रविवार को शरद पूर्णिमा मनाई जा रही है। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा के दिन रात को चंद्रमा अमृत बरसता है। इस शरद पूर्णिमा पर एक अद्भुत संयोग बन रहा है। ऐसा योग 60 साल पहले 16 अक्टूबर 1959 में बना था। शनि और गुरु के इस संयोग का अच्छा बुरा असर सभी 12 राशियों पर पड़ने वाला है। आइए जानते हैं किस राशि पर पड़ेगा क्या प्रभाव।

मेष - आज संयम से काम करें। किसी से बेवजह उलझने का प्रयास न करें। ऐसा करने से आप अपने आस-पास नकारात्मकता को फैलाएंगे। जिसकी वजह से लोग आपके अच्छे सुझावों को भी हल्के में लेंगे।

वृषभ - आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। निर्भिकता से अपना कार्य पूरा करेंगे, कार्य को पूरा करने के लिए स्वयं का अनुभव काम आएगा।

मिथुन - शारीरिक और मानसिक सेहत बनी रहेगी। प्रतियोगिताओं के परिणामों में बेहतर रहेंगे। व्यवासायिक प्रतिस्पर्धा में भी सफल होंगे।

कर्क - उधारी में डूबा हुआ धन मिल सकता है। कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन शारीरिक कमजोरी महसूस कर सकते हैं।

सिंह - परिस्थितियां ऐसी होंगी कि क्रोध आ सकता है लेकिन खुद को नियंत्रण में रखने से शत्रुओं पर विजय हासिल करेंगे।

कन्या - अपेक्षाकृत परिणाम नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। निराशा को खुद पर हावी न होने दें। भविष्य में सफलता मिल सकती है।

तुला - संतान के लिए बेहतर सुविधाओं की व्यवस्था करने में कामयाब रहेंगे। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।

वृश्चिक - आज के दिन सफलता के साथ नाकामी भी मिल सकती है। संयमित रहें, भाग्य को न कोसने में समय खराब न करें।

धनु - दूरगामी लाभ देने वाली योजनाओं से सचेत रहें और विरोधियों से भी सतर्कता बनाए रखें।

मकर - अपेक्षाकृत परिणाम मिलने में संदेह है। कारोबार में व्याकुलता बनी रहेगी और अनावश्यक परेशानी बढ़ सकती है।

कुंभ - सांसारिक व्यवहार में कटुता क्रोध परेशानियों को बढ़ाने का कारण बनेगा। स्वयं पर नियंत्रण रखें। इससे बड़ा लाभ मिलेगा।

मीन - आजमाएं हुए कार्यों में ही लाभ की संभावनाएं तलाशने का प्रयास करें। अजनबियों और अनजान व्यक्तियों पर भरोसा न करें। रोजगार की समस्या समाप्त होगी। 

Tags:    

Similar News