SwadeshSwadesh

घर में सुख समृद्धि लाता है यह चमत्कारी पौधा

Update: 2018-08-16 05:04 GMT

नई दिल्ली। आपने घर और बाहर कई तरह के पेड़-पौधे लगे हुए देखे होंगे मगर ऐसा पेड़ नहीं देखा जो घर की आर्थिक समस्या को दूर करता है आज हम इस तरह के पौधे के बारे में बताएँगे जिससे घर की सजवाट में चार चाँद के साथ आर्थिक समस्या के संकट से भी निजात पाई जा सकेगी। वास्तुशास्त्र के अनुसार कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो घर में नकारात्मक ऊर्जा लेकर आते हैं तो कुछ पौधे घर में खुशहाली बनाये रखते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं। कि एक ऐसे पौधे के बारे में जो आपके घर में सुख समृद्धि लाता है और खुशियां बनाये रखते हैं। वास्तु के मुताबिक़ मोरपंखी का पौधा घर में लगाना बेहद ही शुभ माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि अगर घर में मोरपंखी के पौधे को लगाते हैं तो आपको हर काम में सफलता मिलेगी यही नहीं बल्कि आपका परिवार खुशहाल रहेगा।

बता दें कि यह मोरपंखी का पौधा घर में जोड़े लगाने से घर में कई परेशानियां समाप्त हो जाती हैं। इस पौधे के अलावा भी मनी प्लांट के पौधे से घर की आर्थिक समस्या दूर होती है साथ ही कभी भी घर में पैसों की किल्लत नहीं होती हैं. लेकिन आपको इस पौधे को लगाते वक्त इस पर विशेष ध्यान दें। मोरपंखी को लगाने के बाद आप इसे सूखने न दें नहीं तो यह आपके लिए मुसीबतें भी खड़ी कर सकता हैं. अगर आप घर में इस पौधे को लगाते हैं तो आपको इसका ख़ास ख्याल रखना पड़ेगा। मोरपंखी का पौधा घर में लगाने से आपके घर के सभी प्रकार के वास्तुदोष दूर होते हैं, साथ ही यह आपके परिवार को बुरी नजरों से भी बचाता है। 

Similar News