SwadeshSwadesh

श्री गणपति देवा को राशि के अनुसार लगाएं भोग, यहां जानें

Update: 2019-09-02 03:52 GMT

नई दिल्ली। देशभर में आज गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है। यह भाद्रपद मास के अनंत चतुर्दशी तक भगवान गणपति की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। देशभर में मंदिरों में श्रद्धालु भगवान श्री गणेशजी के दर्शन करने के लिए लम्बी-लम्बी कतारों में लगे हुए हैं। आपको बताते जाए कि गणेश चतुर्थी पर भगवान गणपति की विशेष स्थापना शुभ मुहूर्त में करना फलदाई होता है। भगवान गणपति की स्थापना अमृत शुभ और लाभ के चौघड़िए में करना विशेष लाभ मिलता है। यहां आपको बताएंगे गणेश चतुर्थी पर राशि के अनुसार क्या दिव्य उपाय करें और कौन सा भोग गणपति को लगाएं

मेष राशि के लोग भगवान गणपति को लाल गुलाब के फूलों के साथ पांच मोदक अर्पण करने चाहिए। ऐसा करने से पारिवारिक कलह क्लेश खत्म होने के साथ-साथ धन का लाभ भी होगा।

वृषभ राशि के लोग भगवान मंगल मूर्ति को गुलाबी वस्त्र अर्पण करने के साथ-साथ एक नारियल अर्पण करना चाहिए। अचानक संकटों से रक्षा होने के साथ-साथ धन की भी प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि के सभी लोग भगवान गणपति को 108 हरी दूर्वा की पत्तियां मौली से बांधकर अर्पण करना चाहिए। हरि फल सब्जियां जरूरतमंद लोगों को दान दें व्यापार की समस्याएं बहुत जल्द खत्म हो जाएगी।

कर्क राशि के लोग भगवान गणपति को गोले की मिठाई का भोग लगाएं तथा गं मत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। इससे मानसिक परेशानियां हो जाएगी खत्म।

सिंह राशि के सभी लोग भगवान गणपति को लाल मिठाई और पीला फल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से अचानक आने वाला क्रोध कम होगा नौकरी की समस्या भी खत्म हो जाएगी।

कन्या राशि के सभी लोग भगवान गणपति को पेठे की मिठाई के भोग के साथ दो लौंग भी अर्पण करना चाहिए। पारिवारिक काला क्लेश खत्म होंगे और धन की प्राप्ति हो जाएगी।

तुला राशि के सभी लोग भगवान गणपति को लाल मिठाई अर्पण करने के साथ 2 सुपारी भी अर्पण करनी चाहिए । ऐसा करने से आपसी संबंधों में मधुरता आएगी।

वृश्चिक राशि के लोग भगवान गणपति को लाल गुड़हल के फूल तथा गुलाब का इत्र अर्पण करना चाहिए। इसके साथ 11 मोदक का भोग लगाकर छोटे बच्चों को खिलाना चाहिए। बच्चों से संबंधित समस्याएं दूर हो जाएगी।

धनु राशि के लोग भगवान गणपति को हो सके तो अपनी उम्र के बराबर लड्डू का भोग लगाकर जरूरतमंद बच्चों को बांटना चाहिए। दांपत्य जीवन के कलह क्लेश खत्म हो जाएंगे।


Tags:    

Similar News