SwadeshSwadesh

साल 2020 का पहला चंद्रग्रहण 10 जनवरी को, जानें किस राशि पर पड़ेगा कैसा असर

Update: 2020-01-06 14:21 GMT

हमारे धर्म ग्रंथो के अनुसार ग्रहण सभी लोगो को अलग अलग फल देते हैं। यह किसी राशी पर बेहतर एवं किसी पर बुरे प्रभाव डालते हैं। यदि बात करें साल 2020 की तो इस साल कुल 6 ग्रहण लगेंगे, जिसमें 2 सूर्य ग्रहण और 4 चंद्र ग्रहण होंगे। साल का पहला चंद्रग्रहण 10 जनवरी को लगेगा। यह ग्रहण रात 10 बजकर 37 मिनट से लेकर 11 जनवरी को देर रात 2 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। इस ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे रहेंगी। इसका विभिन्‍न राशियों पर ज्‍योतिष गणना के अनुसार क्‍या प्रभाव पड़ेगा, आइये जानते हैं।

कुंभ, तुला, मीन, कर्क : शुभ फलदायी

मेष, कन्या, मिथुन, सिंह :माध्यम फलदायी

मकर, वृश्चिक, वृष, धनु: अशुभ फलदायी

मेष राशि पर असर-

यह ग्रहण मेष राशि के जातकों के लिए मध्‍यम फलदायक होगा। इस राशि के जातको के पराक्रम में वृद्धि होगी। आप एक फलदायी यात्रा पर जा सकते हैं। हालांकि परिवार में किसी सदस्‍य को कष्‍ट हो सकता है।

वृषभ राशि -

वृषभ राशि के जातको के लिए यह अशुभ फलदायी होने वाला हैं। उन्हें धन हानि होने की संभावना हैं। इस राशि के जातको को अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता हैं अन्‍यथा आपका परिवार में या बाहर लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। साथ ही ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता हैं।

मिथुन राशि-

चंद्र ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव मिथुन राशि पर ही देखने को मिलेगा। इसके प्रभाव के चलते इस राशि के जातको को मानसिक कष्‍टों से गुजरना पड़ सकता हैं। परिजनों से आपका झगड़ा भी हो सकता है एवं परिवार में किसी सदस्य का स्‍वास्‍थ्‍य भी खराब हो सकता है। । इस राशि के लोगों के अपने जीवनसाथी से भी झगड़े हो सकते हैं।

कर्क राशि -

कर्क राशि के जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण अत्यंत शुभ फलदाई होगा। चंद्रमा कर्क राशि का स्‍वामी है जिसके कारण ग्रहण का इस राशि के लिए बेहद प्रभावकारी रहेगा। बिना किसी कारण के भी आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जिससे भविष्य में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। इस यात्रा से चर्च में

सिंह राशि-

यह चंद्र ग्रहण सिंह राशि के जातकों को अप्रत्‍याशित लाभ देने के साथ उनकी आय में भी वृद्धि कर सकता है। इस राशइ के जातकों के लिए धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि -

कन्‍या राशि के लिए ग्रहण का असर मिला जुला रहने वाला है। इस राशि के जातकों को इस समय अपनी सेहत पर विशेष ध्‍यान देने की जरूरत है।

तुला राशि-

इस राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण कुछ अच्छा समय लेकर नहीं आ रहा है। इस दौरान आपके काम बिगड़ सकते हैं। बात अगर आपके पराक्रम की करें तो वह सामान्‍य रहेगा लेकिन परिवार में व्‍यर्थ का वाद-विवाद हो सकता है।

वृश्चिक राशि-

इस राशि के लिए यह चंद्र ग्रहण किसी दुर्घटना और धन हानि के योग बना रहा है। ऐसे में इस राशि के लोगों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

धनु राशि -

चंद्र ग्रहण का असर इस राशि के जातकों के रिश्‍तों पर पड़ता नजर आ रहा है। परिवार या सहयोगी कारोबारी से आपका विवाद हो सकता है।

मकर राशि -

मकर राशि के लिए यह ग्रहण अच्‍छा योग लेकर आया है। इस दौरान आपके शत्रुओं से आपको निजात मिलेगी। लेकिन आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। खासकर पानी से होने वाले रोगों को लेकर सतर्कता बरतें।

कुंभ राशि-

कुंभ राशि के लोगों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ फलदायक है। प्रेम संबंधों के लिए भी समय ठीक रहेगा। हालांकि परिवार में किसी का स्‍वास्‍थ्‍य खराब हो सकता है, ध्यान रखें।

मीन राशि-

इस राशि के लिए यह ग्रहण मिले जुले परिणाम लेकर आया है। इस दौरान एक तरफ आपका स्‍वास्‍थ्‍य खराब रहेगा तो दूसरी तरफ आपके लिए व्यापार में सफलता के योग बनते नजर आ रहे हैं। इस राशि के जातक इस दौरान भूमि या प्रॉपर्टी बेचते समय सतर्कता बरतें।

Tags:    

Similar News