SwadeshSwadesh

उपराष्ट्रपति ने 'हुनर हाट' का किया दौरा, विभिन्न उत्पादों की ली जानकारी

Update: 2020-02-20 11:09 GMT

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने गुरुवार को इंडिया गेट के समीप आयोजित 'हुनर हाट' का दौरा कर विभिन्न स्टॉलों पर उत्पाद देखे और उनके बारे में जानकारी ली।

उपराष्ट्रपति, पत्नी ऊषा के साथ हुनर हाट पहुंचे। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने नायडू और उनकी पत्नी का स्वागत किया। हुनर हाट में देश के विभिन्न हिस्सों के कारीगर, शिल्पकार, दस्तकार और खानसामे भाग ले रहे हैं।

उपराष्ट्रपति से पूर्व गत बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी 'हुनर हाट' में पहुंचे थे और उन्होंने वहां लिट्टी-चोखा खाया एवं कुल्हड़ की चाय भी पी थी।

उल्लेखनीय है कि इस बार 'कौशल को काम' थीम पर हुनर हाट का आयोजन किया गया है। यह 16 फरवरी से 23 फरवरी तक आयोजित है। इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से आए 250 से ज्यादा शिल्पकार, दस्तकार, खानसामे और अन्य कलाकारों के स्टाल लगे हैं। अगले हुनर हाट का आयोजन 29 फरवरी से 08 मार्च तक रांची में किया जाएगा। इसके बाद 13 मार्च से 23 मार्च तक यह चंडीगढ़ में आयोजित होगा।

Tags:    

Similar News