SwadeshSwadesh

टीआरएस के वरिष्ठ नेता जी.विवेकानंद भाजपा में हुए शामिल

Update: 2019-08-09 12:42 GMT

नई दिल्ली। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के वरिष्ठ नेता जी. विवेकानंद ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी की उपस्थिति में उन्होंने भाजपा की सदस्यता स्वीकार की।

शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में महासचिव अरुण सिंह और गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी की मौजूदगी में जी. विवेकानंद भाजपा में शामिल हुए। सिंह ने उन्हें प्राथमिक सदस्यता की पर्ची दी और रेड्डी ने अंगवस्त्र देकर उनका भाजपा में स्वागत किया। इस अवसर पर रेड्डी ने कहा कि विवेकानंद के भाजपा में शामिल होने से तेलंगाना में पार्टी को मजबूती मिलेगी।

जी. विवेकानंद ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की नीति और रीति से प्रभावित हैं।'सबका साथ सबका विकास औऱ सबका विश्वास' की भाजपा की नीति से देश का आम जनमानस प्रभावित है।

उल्लेखनीय है कि विवेकानंद को तेलंगाना राष्ट्र समिति प्रमुख और मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने अपने पहले शासनकाल में सलाहकार नियुक्त किया था। हालांकि हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में उन्हें पेड्डापल्ली सीट से टिकट नहीं मिला था। इससे वे नाराज चल रहे थे।

Similar News