SwadeshSwadesh

उत्तरी भारत में कड़ाके की ठंड, देश की राजधानी में तापमान 6 डिग्री तक पहुंचा

Update: 2019-12-25 03:51 GMT

नई दिल्ली। पहाड़ों में गिर गई बर्फ से मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। देश की राजधानी में बुधवार सुबह का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। लोगों को घरों में हिटर और अलावा का सहारा लेकर कपकपाने वाली ठंड से बचाव करने में जुटे हुए हैं। दिल्ली में ठंड का तापमान हर दिन नए-नए रिकॉर्ड बना रहा है।

दिल्लीवासियों को दिसंबर माह में पड़ने वाली सर्दी से जीना दुर्भर हो गया है। अब तक 22 साल का रिकॉर्ड तो टूट चुका है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ और दिन ठंड के कहर से राहत की कोई उम्मीद नहीं जताई है। साथ ही घना कोहरा भी अगले तीन दिन तक दिल्ली का साथ नहीं छोड़ने वाला है।

देश की राजधानी दिल्ली हो या उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश हो या राजस्थान, हर तरफ ठंड और कोहरे का कोहराम मचा हुआ है। ठंड का कहर झेल रहे शहरों में कोलकाता भी शुमार है। पंजाब में भी ठंड का पारा काफी नीचे पहुंच गया है।

चंडीगढ़ में सुबह का तापमान काफी कम हो गया है, कोहरा और शीतलहर का डबल अटैक सर्दी के कहर को बढ़ा रहा है। कोलकाता की सुबह भी घने कोहरे की चादर से लिपटी है, यहां सूरज के दर्शन नहीं हो रहे हैं और पूरा शहर घने कोहरे की मार झेल रहा है।

Tags:    

Similar News