SwadeshSwadesh

कोरोना : प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर में लगाया 21 दिन का कर्फ्यू

लॉकडाउन का धैर्य एवं अनुशासन से पालन करे।

Update: 2020-03-24 14:52 GMT

नईदिल्ली। विश्वभर में तेजी से फैले कोरोना के प्रति सभी देश चिंतित है। भारत में भी इस बीमारी के रोजाना नए मामले सामने आ रहे है। दूसरे देशो में इस बीमारी के फैलने की वजह से बिगड़े हालातों से बचने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते रविवार 22 मार्च को जनता कर्फ्यू करने की जनता से अपील की थी। जिसका पूरे देश ने पालन भी किया। इसके बाद भी देश में रोजाना नए मरीजों के सामने आने के बाद कई शहरों में स्थानीय प्रशासन द्वारा लॉकडाउन कर दिया गया। वही पंजाब और महाराष्ट्र ने पूर्ण कर्फ्यू की घोषणा कर दी।  

जनता कर्फ्यू के बाद किये गए लॉकडाउन का लोगों द्वारा पालन नहीं करने पर सोमवार को नाराजगी के बाद आज प्रधानमंत्री ने दोबारा देश को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा की २२ मार्च को जनता कर्फ्यू का जो संकल्प हमने लिया था उसमे सभी वर्ग के लोगों ने साथ दिया था।  जनता कर्फ्यू को भारत वासियों ने सफल बनाया। जनता कर्फ्यू से देश ने बता दिया की जब देश, आता है तब हम कैसे उसका सामना कर सकते है।  

कोरोना जो वैश्विक महामारी है उसने सभी देशो को कैसे विकाश कर दिया है। सभी देशो के पास इलाज और तैयारिया होने के बावजूद यह उन देशो में तेजी से फ़ैल रह है।  जानकारों के अनुसार और इन देशो में फैले प्रकोप के अध्यन से सिर्फ एक ही निष्कर्ष निकलता है की इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए  सोशल डिस्टेंसिंग ही एक उपाय है।  सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना प्रधानमंत्री से लेकर हर एक व्यक्ति को करना बेहद जरुरी है।  देश में यदि हमने सामाजिक दूरी नहीं बनाई तो हमारा देश बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है।  

उन्होंने घोषणा करते हुए कहा की आज रात 12 बजे से पूरे देश को लॉकडाउन किया जा रहा है। सभी राज्य, शहर, गाँव और केंद्र शासित राज्यों को लॉकडाउन किया जाता है।  देश के सभी नागरिकों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना और इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए लैकडाउन किया जा रहा है।उन्होंने कहा की लॉकडाउन  आज से अगले 21 दिन तक पूरे देश में लॉकडाउन रहेगा।  उन्होंने कहा की मेरी पूरे देश से अपील है की आप सभी लोग घर में रहे और जो व्यक्ति देश के जिस हिस्से में है वही रहे। उन्होंने कहा की घर से बाहर निकलने वाला आपका एक कदम आपके घर में कोरोना जैसी महामारी को लेकर आ सकता है।  इसलिए घर में ही रहिये और इस बीमारी को देश में फैलने से रोकिये।  

उन्होंने कहा की विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार पहले एक लाख लोगों में 61 दिन फैला है लेकिन इसके बाद के दिनों में स्थति बहुत बिगड़ी और बिगड़ती चली गई।  इस बीमारी से निपटने की उम्मीद सिर्फ अन्य देशो का अनुभव है। इस बीमारी से लड़ने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग अपनाई वही देश आज इस बीमारी पर जीत दर्ज कर पा रहे है। उन्होंने कहा की इस बीमारी को फैलने से रोकना है हमें संकल्प लेना है की कुछ भी हो जाए हम घर से बाहर नहीं निकलेंगे।  उन्होंने कहा हमें याद रखना है जान है तो जहान है। हमें धैर्य और अनुशासन का पालन करना है। उन्होंने कहा की इस बीमारी से निपटने के लिए केंद्र एवं  सरकार लगातार प्रयास कर रही है।  सरकार ने इस बीमारी से बचने के लिए 15 हजार करोड़ का बजट बनाया गया है।  जिसके तहत चिकित्सा सुविधाओं में आधुनिकता एवं वृद्धि की जा रही है।  उन्होंने कहा की इस दौरान किसी भी अफवाह एवं अंधविश्वास में नही आये। इस बीमारी के दौरान बिना चिकित्सा सलाह के कोई भी दवा ना ले ऐसा करना आपके जीवन को खतरे में डाल  सकता है। 

उन्होंने कहा की 21 दिन का लॉकडाउन मुश्किल है लेकिन इस बीमारी से बचने का यही एक उपाय है। उन्होंने कहा आप सरकार के इस फैसले का सम्मान करे और कर्फ्यू समझे और घर में रहे।  


Tags:    

Similar News