SwadeshSwadesh

AK के शपथ ग्रहण से पहले रामलीला मैदान में लगे नायक के पोस्टर

Update: 2020-02-16 04:45 GMT

नई दिल्ली। केजरीवाल के तीसरी बार मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण से पहले रामलीला मैदान में नायक का पोस्टर लगाया गया है। इस पोस्टर में एक तरफ नायक फिल्म के एक्टर अनिल कपूर को दिखाया गया है जबकि दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल की तस्वीर लगी है।

उधर, शपथ ग्रहण से पहले अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवालों को ट्वीट करते हुए कहा- अपने बेटे को आशीर्वाद देने के लिए जरूर रामलीला मैदान आइए।

शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने सभी दिल्लीवासियों को निमंत्रण देने के साथ-साथ 50 लोगों को विशेष तौर पर बुलाया है। इनमें सफाईकर्मी, मेट्रो चालक, किसान आदि शामिल हैं। ये लोग मंच पर मौजूद रहेंगे।

केजरीवाल के साथ मंच पर कुल 70 लोग रहेंगे। आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि कुल एक लाख लोग इस शपथ ग्रहण समारोह में जुटेंगे।

दिल्ली में एक मुख्यमंत्री के तीन बार शपथ लेने का यह दूसरा मौका है। इससे पहले कांग्रेस की सरकार में शीला दीक्षित ने तीन बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थीं। केजरीवाल ने 2013 में पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद वह 14 फरवरी 2015 को दूसरी बार मुख्यमंत्री बने।

Tags:    

Similar News