SwadeshSwadesh

देश में लॉकडाउन में पर सरकार का बड़ा फैसला, फिर टेलीकास्ट होगी रामायण, यहां जानें कब-कहां देख पाएंगे

Update: 2020-03-27 06:45 GMT

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लगा दिया गया है। ऐसी स्थिति में लोगों के लिए टाइम बिताना मुश्किल साबित हो रहा है। इस बीच केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बड़ा ऐलान करते हुए बताया है कि एक बार फिर दूरदर्शन पर रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण किया जा रहा है।

प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर लोगों को बताया कि जनता की मांग पर शनिवार 28 मार्च से 'रामायण' का प्रसारण पुनः दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू किया जा रहा है। पहला एपिसोड सुबह 9 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9 बजे होगा।

आपको बताते जाए कि ये अटकले तो लंबे समय से लगाई जा रही थीं कि दूरर्दशन पर रामायण और महाभारत का प्रसारण किया जाएगा।

Tags:    

Similar News