SwadeshSwadesh

दिल्ली में कांग्रेस ने किए 6 प्रत्याशियों के नाम घोषित, पूर्व मुख्यमंत्री की टक्कर मनोज से

Update: 2019-04-22 06:14 GMT

नई दिल्ली। कांग्रेस ने दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में से 6 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। आपको बताते जाए कि यह लिस्ट आप के साथ कांग्रेस के गठबंधन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। इसकी वजह से यह लिस्ट रुकी हुई थी। अब दोनों के बीच गठबंधन नहीं होने के बाद कांग्रेस ने दिल्ली में छह उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। कांग्रेस ने अभी 6 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। इनमें उत्तर पूर्वी दिल्ली से पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष शीला दीक्षित को उतारा है और इनका मुकाबला भाजपा के मनोज तिवारी से होगा। मनोज तिवारी भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष हैं।

चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल, पूर्वी दिल्ली से अरविंदर सिंह लवली, नई दिल्ली से अजय माकन, उत्तर पश्चिम दिल्ली (सुरक्षित) से राजेश लिलोथिया और पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा चुनाव लड़ेंगे। 

Similar News