SwadeshSwadesh

कांग्रेस की सरकार जनता से किये वादे पूरे ना करने के कारण गिरी : उमा भारती

कांग्रेस में हार की बौखलाहट, इसलिए असभ्य शब्द का प्रयोग कर रहे

Update: 2020-10-26 15:46 GMT

रायसेन। पिछले चुनावों में कांग्रेस सत्ता में आई और कमलनाथ मुख्यमंत्री बन गए, लेकिन वास्तव में सरकार 'मिस्टर बंटाढार' दिग्विजय सिंह चला रहे थे। यह तो अच्छा हुआ कि कांग्रेस के तत्कालीन मंत्रियों और विधायकों ने ही विरोध किया और कमलनाथ सरकार मात्र 15 माह में ही गिर गयी।  भाजपा ने तत्कालीन सरकार को नहीं गिराया था। वह सरकार कांग्रेस नेताओं के कृत्यों के कारण ही गिरी है। ये बात पूर्व सीएम और भाजपा की दिग्गज नेत्री उमा भारती ने सांची विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ  भाजपा प्रत्याशी प्रभुराम चौधरी के समर्थन में सभा को संबोधित किया।  

दिग्विजय सिंह चला रहे थे सरकार -

इस दौरान उमा भारती ने कहा की बड़े-बड़े वादे कर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आ गई थी, लेकिन वादे पूरे नहीं कर पायी।  जिसका मुख्य कारण यह है की इस सरकार को पर्दे के पीछे से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह चला रहे थे। इसीलिए कांग्रेस के नेता भी सरकार से नाराज थे और उन्होंने बगावत कर अपनी ही सरकार को गिरा दिया। उन्होंने कहा की वे उन कांग्रेस विधायकों का आभार प्रकट करना चाहती है, जिन्होंने जनविरोधी सरकार को गिरा दिया।  उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा की आप लोग सोच समझकर अपने मत का प्रयोग करें, किसी प्रकार के बहकावे में  ना आये।  

कांग्रेस एक डूबता जहाज है -

वहीँ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की प्रदेश से कांग्रेस की जमीन पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। इसी बौखलाहट के चलते वे हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिं चौहान के बारे में असभ्य शब्दों का उपयोग कर रहे हैं। असल में कांग्रेस एक डूबता जहाज है और कमलनाथ जी को अपनी नैया डूबती नजर आ रही है। कांग्रेस ने छल, कपट और झूठ से अपनी सरकार बनाई।उन्होंने कहा की कमलनाथ उद्योगपति है, जनता के हितों से उन्हें कोई मतलब नहीं है।  कमलनाथ जी ने जनता से किये हुए वचन नहीं निभाये और जब ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने उन पर वादे पूरे करने के लिए दवाव डाला तो उनको धमकी दी, उनका अपमान किया। लेकिन अब मध्यप्रदेश की जनता कांग्रेस को पहचान चुकी है।

साँची का नहीं प्रदेश को बचाने का चुनाव -

उन्होंने कहा की की मैं साँची की जनता से कहना चाहता हूँ की यह सिर्फ सांची का चुनाव नहीं है, बल्कि मध्य प्रदेश को बचाने का चुनाव है। इन उपचुनावों में भाजपा को अपना बहुमूल्य वोट देकर एक स्वर्णिम मध्य प्रदेश बनाने में अपना योगदान दें।




Tags:    

Similar News