SwadeshSwadesh

#LIVE: 19 सीटों पर भाजपा, 09 सीटों पर कांग्रेस को मिली जीत, देखें सभी सीटों का परिणाम

  • चंबल संभाग में 03 पर भाजपा को 4 सीटों पर कांग्रेस को मिली जीत, दो मंत्री हारे
  • ग्वालियर संभाग में 06 सीटों पर भाजपा, 03 पर कांग्रेस को मिली जीत, एक मंत्री हारी
  • मालवा-निमाड़ में 10 सीटों पर भाजपा, 02 पर कांग्रेस को मिली जीत
  • मंत्री इमरती देवी, एंदल सिंह कंषाना, गिर्राज दंडोतिया हारे

Update: 2020-11-10 17:00 GMT

भोपाल। प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती अब अंतिम दौर में है। अब तक आये परिणामों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत से आगे निकल चुकी है। भाजपा ने 16 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और चार पर बढ़त जारी है। वहीँ उपचुनाव परिणाम से पहले सभी 28 सीटों के जीतने वाली कांग्रेस के खाते में अब तक महज 06 सीटें ही आई है, हालांकि दो सीटों पर अब भी बढ़त बनी हुई है।   

राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रभाव वाली 20 सीटों में से 13 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर ली है। हालांकि मुरैना एवं ग्वालियर जिले में कांग्रेस सिंधिया के गढ़ में सेंध लगाने में कामयाब होती नजर आ रही है।  मुरैना में 05  सीटों में से 03 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज कर ली है। वहीँ ग्वालियर में भी दो सीटों पर कांग्रेस ने बढ़त बना रखी है।  यदि आंकड़ों की बात करें तो भाजपा के 107 विधायक पहले से मौजूद थे। उसे सत्ता में बने रहने के लिए 08 सीटों की जरूरत थी लेकिन भाजपा बहुमत से 11 ज्यादा सीटों पर जीतती नजर आ रही है। अब तक के परिणामों से स्पष्ट है की राजनीति के जादूगर कहे जाने वाले कमलनाथ का उपचुनाव में जादू नहीं चला और जनता ने "शिव" के "राज" पर ज्यादा भरोसा जताया है।  

सबसे बड़ी और सबसे छोटी जीत -

भाजपा को 19 सीटों पर मिली जीत में सबसे बड़ी जीत सांची विधानसभा पर हुई है। यहां से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री प्रभुलाल जाटव ने 63 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज की है। वहीँ सबसे छोटी जीत भांडेर में भाजपा प्रत्याशी रक्षा सिरोनिया को मिली है।  उन्होंने निकटतम मुकाबले में कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया को 161 मतों से जीत हासिल की है।  

सिंधिया ने दी बधाई - 

भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशियों को बधाई दी।  उन्होंने कहा मप्र विधानसभा उपचुनावों में विजयी हुए भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएं। वहीं सभी देवतुल्य मतदाताओं का हृदय से आभार। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी विजयी उम्मीदवार जनसेवा और अपने विधानसभा क्षेत्र के समुचित विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे|

सीटवार विवरण -


सीट 

बढ़त वाला उम्मीदवार/ पार्टी

पिछड़ा उम्मीदवार/पार्टी 

 लीड

जीत 

सुमावली

  अजबसिंह कुशवाह- कांग्रेस

एदल सिंह कंषाना - भाजपा 

10947

कांग्रेस 

मुरैना 

राकेश मावई 

रामप्रकाश राजौरिया - बसपा 

5751

कांग्रेस 

दिमनी 

 रविन्द्र सिंह तोमर 'भिड़ौसा

कांग्रेस - गिर्राज डण्डौतिया - भाजपा 

26178

 कांग्रेस 

अम्‍बाह 

 कमलेश जाटव - भाजपा 

सत्‍य प्रकाश सखवार - कांग्रेस 

13892 

भाजपा

मेहगांव

 ओ.पी.एस. भदौरिया- भाजपा

  हेमन्‍त सत्‍यदेव कटारे - कांग्रेस 

12021

भाजपा

गोहद

 मेवाराम जाटव - कांग्रेस, 

रणवीर जाटव- भाजपा 

11899 

कांग्रेस 

ग्‍वालियर 

प्रद्युम्न सिंह तोमर - भाजपा

 सुनील शर्मा - कांग्रेस 

 33123

भाजपा 

ग्‍वालियर पूर्व 

डॉ. सतीश सिकरवार- कांग्रेस

मुन्नालाल गोयल (मुन्ना भैया) - भाजपा,

8159

कांग्रेस 

डबरा 

सुरेश राजे- कांग्रेस 

इमरती देवी- भाजपा,

7982

कांग्रेस 


भाण्‍डेर

  रक्षा संतराम सरौंनियां - भाजपा, 

फूलसिंह बरैया-कांग्रेस 

161

भाजपा 

करेरा 

 प्रागीलाल जाटव - कांग्रेस, 

जसमंत जाटव छितरी- भाजपा 

30641

कांग्रेस 

पोहरी 

 सुरेश धाकड़ राँठखेडा - भाजपा, 

हरी वल्‍लभ शुक्‍ला- कांग्रेस

22496

भाजपा 

बामोरी

 महेन्द्र सिंह सिसौदिया (संजू भैया) भाजपा, 

कन्हैयालाल रामेश्वर अग्रवाल- कांग्रेस 

53153 

भाजपा 

अशोकनगर

 जजपाल सिंह "जज्जी" भाजपा, 

आशा दोहरे- कांग्रेस 

14630

भाजपा 

मुंगावली

 ब्रजेन्‍द्र सिंह यादव-भाजपा, 

कन्हईराम लोधी-कांग्रेस

 21469 

भाजपा 

सुरखी

 गोविन्‍द सिंह राजपूत- भाजपा 

 पारूल साहू केशरी-कांग्रेस

40991

भाजपा  

मलहरा 

 कुंवर प्रद्युम्‍न सिंह लोधी-भाजपा,

 राम सिया भारती- कांग्रेस 

17567 

भाजपा 

अनूपपुर 

 बिसाहू लाल सिंह-भाजपा, 

विश्वनाथ सिंह-कांग्रेस 

34864

भाजपा 


सांची 

डॉ. प्रभुराम चौधरी भाजपा,

 मदनलाल चौधरी - कांग्रेस 

63809 

भाजपा 

ब्‍यावरा

  आमल्याहाट-रामचंद्र दांगी-कांग्रेस, 

नारायणसिंह पंवार - भाजपा 

12102

कांग्रेस 

आगर 

 विपिन वानखेडे - कांग्रेस, 

मनोज मनोहर ऊँटवाल (बंटी)- भाजपा

1998

कांग्रेस 

हाटपिपल्‍या 

 मनोज नारायणसिंह चौधरी-भाजपा, 

कुँ. राजवीर सिंह राजेन्‍द्रसिंह बघेल - कांग्रेस 

13904 

भाजपा

मांधाता 

नारायण सिंह पटेल-भाजपा, 

उत्तमपाल सिंह-कांग्रेस 

22129

भाजपा 

नेपानगर 

 सुमित्रादेवी कास्‍डेकर- भाजपा, 

रामकिशन पटेल - कांग्रेस  

26340

भाजपा 

बदनावार 

 राजवर्धनसिंह दत्तीगांव भाजपा

 कमलसिंह पटेल-कांग्रेस 

32133 

भाजपा


सांवेर 

तुलसीराम सिलावट- भाजपा 

 प्रेमचंद गुड्डू-कांग्रेस

46664

भाजपा 

सुवासरा

 डंग हरदीपसिंह भाजपा, 

भाई राकेश पाटीदार- कांग्रेस 

29440

भाजपा 

जौरा 

 सूबेदार सिंह रजौधा-भाजपा, 

पंकज उपाध्याय-कांग्रेस 

13478 

भाजपा 


Live Updates
2020-11-10 07:16 GMT

इंदौर।  मालवा-निमाड़ अंचल की 6 विधानसभा सीटों सांवेर, आगर, बदनावर, हाटपीपल्या, सुवासरा, मांधाता और नेपानगर पर चौथे चरण की मतगणना पूरी हो गई है। चौथे चरण के बाद इन छह सीटों में पांच पर भाजपा और एक पर कांग्रेस को आगे चल रही है। 

अंचल की हॉट सीट मानी जा रही सांवेर सीट पर 06 चरणों की काउंटिंग पूरी हो गई है। यहां से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री तुलसीराम सिलावट अपने निकटतम कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू से 11401 मतों से आगे चल रहे है। वहीं सुवासरा में भाजपा प्रत्याशी हरदीप सिंह डंग 15 हजार से अधिक मतों से आगे है। खंडवा जिले की मांधाता सीट से भाजपा उम्मीदवार नारायण पटेल छठवें राउंड के बाद कांग्रेस उम्मीदवार उत्तमपाल सिंह से 8100 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, देवास जिले की हाटपिपलिया विधानसभा में चौथे राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह बघेल से छह हजार से अधिक मतों से आगे हैं। धार में भाजपा की बढ़त लगातार जारी है। यहां शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव अपने प्रतिद्वंदी से 13214 वोटों से आगे चल रहे हैं। मालवा-निमाड की छह सीटों में से केवल आगर- मालवा सीट से कांग्रेस ने बढ़त बनाई है। कांग्रेस के विपिन वानखेड़े सातवें राउंड के बाद 182 मतों से आगे चल रहे हैं।


Tags:    

Similar News