SwadeshSwadesh

कमलनाथ ने किसानों को डिफाल्टर बनाकर ब्याज का बोझ लाद दिया : शिवराज सिंह

Update: 2020-10-26 09:37 GMT

भोपाल।  प्रदेश में होने वाले उपचुनाव का समय नजदीक आने के साथ आरोप -प्रत्यारोपों का दौर तेज होता जा रहा है। राज्य के दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता लगातार एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रहे है। चुबावी सभाओं के साथ नेता सोशल मीडिया पर भी एक्टिव बने हुए है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ट्वीट कर पूर्व सीएम कमलनाथ पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ने 15 माह में ही प्रदेश के किसानों को डिफाल्डर बना दिया और उन पर दंडब्याज का बोझ भी लाद दिया।

शिवराज सिंह ने ट्वीट कर लिखा - 'हमने किसानों की आय बढ़ाने के लिए श्रम किया, शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण दिया, किसान निधि बढ़ाई, सिंचाई का रकबा और उत्पादन बढ़ाया, लेकिन 15 माह में कांग्रेस ने ना केवल किसानों को झांसे में डिफाल्टर बनाया, बल्कि दंडब्याज का बोझ भी लाद दिया। यह था पाप नंबर 2- किसान को कर्जमाफी के झांसे से ठगा।'


बता दें की पूर्व सीएम कमलनाथ चुनावी सभाओं में भाजपा पर सरकार गिराने का आरोप लगा रहे हैं, साथ ही उन्होंने क्या पाप किया है? ये सवाल जनता से पूछते नजर आ रहे है।  मुख्यमंत्री के आज किये गए ट्वीट को पूर्व सीएम के इसी सवाल का जवाब माना जा रहा है।  


Tags:    

Similar News