पूर्व विधायक बंशीलाल जाटव सपा छोड़ भाजपा में हुए शामिल

केंद्रीय मंत्री तोमर ने दिलाई सदस्यता

Update: 2020-10-28 08:10 GMT

मुरैना। उपचुनाव में सिर्फ 6 दिन शेष है लेकिन प्रदेश में दाल-बदल का दौर लगातार जारी है। मुरैना में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। अम्बाह सीट से सपा प्रत्याशी बंशीलाल जाटव आज भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के समक्ष भाजपा किस सदस्यता ली। बंशीलाल इससे पहले 

बंशीलाल जाटव ने भाजपा में शामिल होते ही भाजपा प्रत्याशी कमलेश जाटव को अपना समर्थन दे दिया है। दरअसल बंशीलाल जाटव इससे पहले भी भारतीय जनता पार्टी में थे। वह टिकट ना  मिलने से नाराज होकर सपा में शामिल हो गए थे। लेकिन अब वह भाजपा में लौट आये है। बंशीलाल का उपचुनाव से ठीक पहले वापस भाजपा में शामिल होनाबड़ी उपलब्धि बताया जा रहा है। बंशीलाल इस क्षेत्र के बड़े नेता माने जाते है। वह तीन बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लडक़र विधायक रह चुके हैं। उनकी वापसी से क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी की स्थिति मजबूत हुई है।  


Tags:    

Similar News