SwadeshSwadesh

विधायकों की खरीद फरोख्त लोकतंत्र की हत्या और जनमत का अपमान : दिग्विजय सिंह

Update: 2020-10-25 14:38 GMT

भोपाल।  उपचुनाव के बीच दमोह से कांग्रेस विधायक राहुल सिंह लोधी विधायक पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए है। प्रदेश में जारी दल-बदल और कांग्रेस विधायक के भाजपा में शामिल होने को लेकर पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा है।  उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा की भाजपा द्वारा विपक्षी विधायकों की खरीद फरोख्त करना सिर्फ लोकतंत्र की हत्या ही नहीं, बल्कि जनमत का अपमान भी है।

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा - बीच चुनाव में राहुल लोधी भाजपा के हो गए। 35 करोड़ का हिसाब बताते-बताते खुद पाला बदल लिया। अब यह भी सुन लीजिए। जो पहले वोटरों से 5200 रुपये मांगने की अपील कर रहे थे, वे ही बिक गए। वाह जी वाह राहुल लोधी जी!! ऐसे जनता के प्रतिनिधियों पर जनता कैसे भरोसा करें।' इसके साथ ही उन्होंने राहुल सिंह लोधी का एक भाजपा में शामिल होने का वीडियो भी ट्वीट पर शेयर किया है। उन्होंने आगे लिखा की अंगद के पांव से कांग्रेस में अपने स्थायित्व की तुलना करने वाले राहुल लोधी ने 30 साल का दावा 3 महीने में तोड़ा। करोड़ों का सौदा कर कौडिय़ों के मोल बेच दी इंसानियत व अपने प्रतिष्ठित हिंडोरिया परिवार की इज्जत!!' अब इन्हें जनता ही सबक सिखा सकती है।





Tags:    

Similar News