SwadeshSwadesh

भाजपा की सरकार जो कहती है, वह जरूर करती है : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बिसाहूलाल के समर्थन में की जनसभा

Update: 2020-10-28 07:32 GMT

अनूपपुर। प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार चरम पर पहुंच गया है। दोनों ही दलों के बड़े नेता प्रतिदिन चार से पांच सीटों पर प्रचार कर कर रहे है।  इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अनूपपुर एवं ग्राम फुनगा में मंत्री बिसाहूलाल सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा में भाग लिया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने में बिसाहूलाल सिंह का महत्वपूर्ण योगदान है। कमलनाथ ने वल्लभ भवन को दलालों का अड्डा बना दिया। उन्होने व्यापारी बोर्ड का गठन करके व्यापारियों की समस्या दूर करने की बात कही। मुख्यमंत्री होने के बावजूद चैन से नहीं बैठा हूँ। चौथी बार मुख्यमंत्री बना हूँ,यह प्रयास है कि प्रदेश की जनता के लिये सर्वश्रेष्ठ कार्य कर सकूं।

उन्होंने कहा की भाजपा की सरकार जो कहती है, वह जरूर करती है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू- कश्मीर से 370 को हटाकर तथा सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद अयोध्या मे श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर का निर्माण प्रारंभ करके इसे शब्दश: साबित किया है। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को दूर करने की प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए इसे व्यापार बोर्ड के माध्यम से दूर करने की बात कही। उन्होंने कहा की बिसाहूलाल सिंह को जाने वाला वोट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत करेगा। 

सभी पक्के मकान में रहेंगे -

वहीँ पूर्व सीएम कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कमलनाथ जी आप सेठ हैं, लेकिन इससे आपको मध्यप्रदेश के किसी बेटे को गाली देने और अपमान करने का हक नहीं मिल जाता है। मध्यप्रदेश की जनता आपकी गालियों और अहंकार को बर्दाश्त नहीं करेगी।उन्होंने कहा कि किसी का अपमान करना हमारे संस्कार नहीं हैं, हम तो सबका सम्मान करते हैं। सबका सम्मान ही हमारी संस्कृति है। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता भारतीय संस्कृति को अच्छी तरह समझता है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी, आप उद्योगपति और सेठ हैं, लेकिन इससे आपको मध्यप्रदेश के किसी बेटे को गाली देने और अपमान करने का हक नहीं मिल जाता है। मध्यप्रदेश की जनता आपके अहंकार और गालियों को बर्दाश्त नहीं करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले तीन साल के अंदर मध्यप्रदेश में ऐसा कोई गरीब नागरिक नहीं होगा, जो पक्के मकान में न रहता हो। हर घर में पीने का पानी भी हम पहुंचाएंगे।

ये रहे उपस्थित -

इस दौरान बिसाहूलाल सिंह, मीना सिंह, राजेन्द्र शुक्ला, सांसद गणेश सिंह, हिमाद्री सिंह, मनीषा सिंह, रामलाल रौतेल, रुपमति सिंह, ब्रजेश गौतम, राजेश पाण्डेय, बुद्धसेन पटेल, नरेन्द्र मरावी, सुदामा सिंह, दिलीप जायसवाल, अनिल गुप्ता, विक्रम सिंह, रामदास पुरी, आधाराम वैश्य आदि उपस्थित रहे।  







Tags:    

Similar News