SwadeshSwadesh

भाजपा प्रत्याशी प्रद्युमन लोधी हुए बीमार, फेफड़ों में हुआ इन्फेक्शन, भोपाल रैफर

Update: 2020-10-30 13:09 GMT

छतरपुर/वेब डेस्क। मध्यप्रदेश में उपचुनाव को लेकर चुनावी हलचल तेज है। इस बीच शुक्रवार को खबर आई है कि जिले की बड़ामलहरा सीट से बीजेपी प्रत्याशी प्रद्युमन लोधी बीमार हो गये हैं। उन्हें गंभीर हालत में दमोह से भोपाल रैफर किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें फेफड़ो में इन्फेक्शन की समस्या है। मंत्री गोपाल भार्गव ने शुक्रवार को जानकारी दी है कि इलाज के लिए लोधी को चिरायु हॉस्पिटल में भर्ती कराया जाएगा। भाजपा प्रत्याशी के अचानक बीमार होने से उपचुनाव में दिक्कत हो सकती है।

बता दें कांग्रेस ने छतरपुर की बड़ा मलहरा सीट से साध्वी राम सिया भारती को टिकट दिया है। राम सिया भारती का मुकाबला, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के समर्थक प्रद्युम्न लोधी से है। दरअसल, प्रद्युम्न लोधी हाल ही में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। हालांकि इससे पहले लोधी भाजपा में ही थे लेकिन फिर कांग्रेस में शामिल हो गए थे और अब एक बार फिर भाजपा में शामिल होकर चुनाव लड़ रहे हैं। भले ही कांग्रेस की साध्वी राम सिया भारती के सामने भाजपा ने प्रद्युम्न लोधी को मैदान में उतारा है, लेकिन राम सिया भारती का असली मुकाबला तो उमा भारती से माना जा रहा है। राम सिया भारती और उमा भारती दोनों ही टीकमगढ़ से आती हैं और दोनों में ही समानता इस बात की भी है कि दोनों ने ही बचपन से संन्यास धारण कर लिया था। राम सिया भारती का पहनावा भी उमा भारती की तरह साध्वियों वाला ही है। अब सदन में संख्या बल 229 होगा, इस पर बहुमत 115 का रहेगा। इस हिसाब से भाजपा को बहुमत के लिए 8 और कांग्रेस को 28 सीटें जीतना जरूरी है। 5 अन्य विधायकों की भूमिका उपचुनाव के बाद स्पष्ट होगी।

Similar News