SwadeshSwadesh

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के काफिले में शामिल वाहन पलटा

Update: 2020-10-01 10:42 GMT

इंदौर।  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजय वर्गीय के काफिले में शामिल पायलट वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।इससे ठीक पहले विजयवर्गीय का वाहन इस पायलट वाहन को पीछे छोड़ आगे बढ़ा था।  पायलट वाहन के पलटने की जानकारी मिलते ही राष्ट्रीय महासचिव कैलाश  वापिस लौट आये और हादसे में घायल सिपाहियों अस्पताल में भर्ती काराया। जानकारी के अनुसार हादसे में चार जवान घायल हुए है।  जिसमें एक की हालत गंभीर है. जिसे रैफर किया गया।  

दरअसल, कैलाश विजयवर्गीय भोपाल में आयोजित हुए के पार्टी कार्यक्रम में भाग लेकर वापिस इंदौर लौट रहे थे।  वह रात 12 बजे इंदौर के लिए रवाना हुए थे। उन्हें जल्दी इंदौर पहुंचना था, क्योंकि उन्हें सुबह 6.30 बजे की दिल्ली की फ्लाइट पकडऩी थी। इसीलिए तेज गति से उनका वाहन पायलट वाहन को ओवरटेक करते हुए आगे निकल गया। कुछ देर बाद सूचना मिली कि देवास के नेवरी फाटा के पास पायलट वाहन पलट गया है। घटना रात करीब 1.30 बजे की बताई गई है। विजयवर्गीय तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल चारों सिपाहियों को अस्पताल पहुंचाया। विजयवर्गीय के सहायक मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे में चार सिपाही घायल हुए हैं, जिनमें तीन को मामूली चोटें आई हैं, जिनका देवास में उपचार जारी है और एक सिपाही एमएस परमार को गंभीर हालत में इंदौर रैफर किया गया। उन्हें इंदौर के बाम्बे हास्पिटल में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।




Similar News