SwadeshSwadesh

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने वृंदावन में विकास कार्यों का किया निरीक्षण

Update: 2020-06-08 15:04 GMT

वृंदावन । प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने आज सोमवार को वृन्दावन में चल रहें विकास कार्यों का निरिक्षण किया।  मंत्री शर्मा आक्समिक दौरे पर वृन्दावन आये थे। उन्होंने श्री बांके बिहारी मंदिर एवं आस पास के क्षेत्रों में सभी विभागों के चल रहे विकास कार्यों का निरिक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों की गुणवत्ता का ध्यान रखने एवं तय समय सीमा के अंतर्गत कार्य पूर्ण कराने का अधिकारियों को स्पष्ट आदेश दिया।

इस अवसर पर  जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र , नगर आयुक्त रवीन्द्र कुमार मांदड़ , नागेन्द्र प्रताप आई. ए. एस., एस. डी. एम. क्रांति शेखर सिंह, महपौर डॉ मुकेश आर्यबंधु व वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पार्षद राधा कृष्ण पाठक के साथ पार्षद मुन्ना लाल निषाद आदि उपस्थित रहें।  

Tags:    

Similar News