SwadeshSwadesh

ग्वालियर : अब महंगी शक्कर मिलेगी, ये है कारण

Update: 2020-07-08 01:00 GMT

ग्वालियर, न.सं.। शक्कर का उपयोग करने वालों के लिए बुरी खबर यह है कि सोमवार से शक्कर एक बार फिर से महंगी होने वाली है। शक्कर का मिल रेट जो 3100 रुपए प्रति क्विंटल था, वह अब 3300 रुपए क्विंटल होने जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देशभर में गन्ना किसानों का चिनी मिलों पर 22 हजार करोड़ रुपए से अधिक का बकाया है। इसी लिए सरकार जल्द ही चीनी की एमएसपी यानी मिनिमम सेलिंग प्राइस बढ़ा सकती है। शक्कर के दाम बढऩे के कारण अब शहरवासियों को 41 से 42 रुपए किलो के भाव से शक्कर खरीदनी पड़ेगी। वर्तमान में शक्कर का थोक भाव 3580 से 3600 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है और रिटेल भाव 3800 से 3850 रुपए क्विंटल है।

इनका कहना है:-

'शक्कर के दाम दो रुपए किलो बढऩे वाले हैं। संभवत: सोमवार से शक्कर 2 रुपए किलो महंगी हो जाएगी।'

मनीष बांदिल,शक्कर कारोबारी

Tags:    

Similar News