SwadeshSwadesh

नवनियुक्त युवा प्रदेश अध्यक्ष मितेन्द्र दर्शन सिंह पर काफिला निकालने पर FIR

पद मिलने के बाद फूलबाग पर जमा हुआ था वाहनों का काफिला

Update: 2024-04-16 00:45 GMT

ग्वालियर।  कांग्रेस युवा प्रदेश अध्यक्ष का पद मिलने के बाद भोपाल जाते समय फूलबाग पर वाहनों का काफिला जमा करने पर मितेन्द्र दर्शन सिंह व उनके साथियों पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। नव नियुक्त युवा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रतिबंधात्मक आदेश अंतर्गत धारा 144 दंड प्रक्रिया संहिता का उल्लंघन किया था।

कांग्रेस के नेता मितेन्द्र दर्शन सिंह युवा कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद 12 अप्रैल को भोपाल जाने के लिए फूलबाग पर वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे थे। जबकि वर्तमान समय में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर काफिला निकालने और कोई भी रैली की अनुमति लेना अनिवार्य है। मितेन्द्र दर्शन सिंह को अपने साथ दो वाहन की अनुमति प्राप्त है। लेकिन फूलबाग पर 45-50 की संख्या में वाहन थे। उनसे नगर पुलिस अधीक्षक मुरार राजीव जंगले ने अनुमति पत्र मांगा लेकिन वह प्रस्तुत नहीं कर सके। जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा मितेन्द्र दर्शन सिंह को प्रतिवेदन के आधार पर 12 अप्रैल को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। 14 अप्रैल को मितेन्द्र ने अपने भाई विवेक सिंह के माध्यम से कार्यालय को जबाव प्रेषित किया जिसमें उन्होंने कहा कि कुछ कार्यकर्ता व पदाधिकारी बिना सूचना के वहां पर आ गए थे। न ही कोई ऐसा कार्यक्रम था। मितेन्द्र दर्शन सिंह ने रैली के लिए कोई अनुमति नहीं मांगने पर उनके व साथियों के खिलाफ अभिनव त्रिवेदी की शिकायत पर धारा 188 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हालांकि युवा प्रदेश अध्यक्ष ने विधानसभा क्षेत्र 16 ग्वालियर पूर्व सहायक रिटार्निंग अधिकारी से दो वाहनों की अनुमति प्राप्त की थी।

Tags:    

Similar News