जीआईसीटीएस के संचालक उदय घाटगे का निधन

Update: 2020-09-26 17:08 GMT

ग्वालियर। जीआईसीटीएस कॉलेज के संचालक उदय घाटगे का आज निधन हो गया। कुछ समय पहले उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां उपचार के बाद वह कोरोना मुक्त हो गए थे।  लेकिन कुछ दिन बाद उनकी दोबारा तबियत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया  था।  

जिसके बाद जाँच में पता चला की श्री घाटगे के लिवर एवं फेफड़ों में संक्रमण फ़ैल गया है। ऐसे में उन्हें दोबारा एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान आज उनका निधन हो गया। रात में उनकी पार्थिव देह ग्वालियर लाई जायेगी। 

Tags:    

Similar News