SwadeshSwadesh

कमलनाथ सरकार का फैसला, प्रदेश के 6 मंदिरों से खत्म होगी ट्रस्ट व्यवस्था

Update: 2019-12-21 06:22 GMT

भोपाल/वेब डेस्क। प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है जिसमे प्रमुख मंदिरों से ट्रस्ट व्यवस्था बिल्कुल खत्म हो जाएगी। धर्मस्व मन्त्री पीसी शर्मा ने बताया कि 6 मंदिरो में ट्रस्ट व्यवस्था को खत्म किया गया है अब व्यवस्थाएं एवं संचालन नए कानून के अनुसार की जाएंगी।  यह सरकार का एक ऐतिहासिक फैसला है।

इन सभी 6 मंदिरों में एक ही नया कानून लागू होगा...

- उज्जैन महाकाल मंदिर,

- इंदौर खजराना मन्दिर,

- खंडवा धूनी वाले बाबा,

- छिंदवाड़ा जाम सांवली मन्दिर,

- मैहर शारदा माता मंदिर,

- सलकनपुर मंदिर

इनके अलावा आगे किसी और मंदिर को इसमें जोड़ना होगा तो एक नोटिफिकेशन करके जोड़ा जाएगा।

इस व्यवस्था के अनुसार प्राइवेट मंदिर इस कानून से बाहर रहेंगे बाकी मंदिरो में लागू रहेगी पुरानी व्यवस्था। 

Tags:    

Similar News