SwadeshSwadesh

शिवराज मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलें तेज, 24 मंत्री ले सकते है शपथ

Update: 2020-05-26 09:44 GMT

भोपाल।  प्रदेश में एक बार फिर शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार होने की अटकलें तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार इस विस्तार के लिए मुख्यमंत्री आज शीर्ष नेताओं के साथ बैठक  सकते  है। माना जा रहा है की इस बैठक में मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावित नामों को तय कर सकते है। बताया जा रहा है की शिवराज सिंह इसी महीने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। बताया जा रहा है की मुख्यमंत्री चौहान चाहते है की 6 से 8 पद रिक्त रखे जाएं, जिन्हें उपचुनाव के बाद भरा जा सकता है। 

इस बैठक में मुख्यमंत्री चौहान के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत मौजूद रहेंगे।बैठक में नाम तय होने के बाद प्रदेश प्रभारी  विनय सहस्त्रबुद्धे एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा को जानकारी दी जाएगी।  इसके लिए वह दिल्ली जाकर जानकारी दे सकते है l 

बताया जा रहा है की 22 से 24 कैबिनेट और राज्य मंत्री बनाए जाएंगे। जिसमें कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए सिंधिया गुट के 4 पूर्व विधायकों को शामिल किया जाता है l भाजपा की और से भी करीब 40 विधायक मंत्री पद के लिए दावेदारी दिखा चुके है l अपने विधायकों को संतुष्ट रख समन्वय बनाये रखना शिवराजसिंह के लिए बड़ी चुनौती है l शिवराज मंत्रिमंडल में भाजपा की ओर से भूपेंद्र सिंह, गोपाल भार्गव, रामपाल सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, अजय विश्नोई, गौरीशंकर बिसेन, संजय पाठक, विश्वास सारंग, अरविंद भदौरिया, विजय शाह, ओमप्रकाश सकलेचा, जगदीश देवड़ा, यशपाल सिंह सिसोदिया, हरिशंकर खटीक, प्रदीप लारिया, पारस जैन, रमेश मेंदोला, गोपीलाल जाटव, मोहन यादव और सुरेंद्र पटवा मंत्री बनाये जा सकते है।  

वहीँ सिंधिया गुट के पूर्व विधायकों में से इमरती देवी, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रद्युमन सिंह तोमर, प्रभुराम चौधरी को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा ऐंदल सिंह कंषाना, हरदीप सिंह डंग, बिसाहू लाल सिंह, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव और रणवीर जाटव भी संभावितों में हैं।वर्तमान में तुलसीराम सिलावट और गोविन्द सिंह वर्तमान में केबिनेट मंत्री है।   







Tags:    

Similar News