SwadeshSwadesh

थप्पड़ कांड से सुर्ख़ियों में आई राजगढ़ कलेक्टर एवं एसडीएम को सरकार ने हटाया

Update: 2020-03-24 16:27 GMT

भोपाल। नागरिकता संसोधन कानून के पक्ष में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई रैली में बीजेपी कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने की वजह से चर्चा में आई राजगढ़ की कलेक्टर) निधि निवेदिता  और एसडीएम प्रिया वर्मा को राज्य सरकार ने तत्काल पद से हटा दिया है। राज्य में सरकार बदलने के बाद से ही इन दोनों अधिकारीयों का पद से हटना तय माना जा रहा था। निधि निवेदिता के स्थान पर नीरज कुमार सिंह को राजगढ़ के नए कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है।

दरअसल दोनों अधिकारी पहली बार 19 जनवरी को चर्चा में आई थी जब राजगढ़ में सीएए के समर्थन में रैली निकालने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं से उनकी झड़प हो गई थी। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो गए थे। इन वीडियोज में दोनों अधिकारी कार्यकार्ताओं को थप्पड़ मारती हुई नजर आई थी। इस घटना के बाद भाजपा नेताओं ने अधिकारीयों के इस कृत्य का विरोध किया था। वही कांग्रेस नेता, मंत्री सहित सोशल मीडिया पर लोगों ने दोनों महिला अधिकारीयों को वीरांगना बताकर तारीफ़ की थी ।   


Tags:    

Similar News