SwadeshSwadesh

पासपोर्ट वेरिफिकेशन में मध्यप्रदेश 15वें स्थान पर

Update: 2020-02-03 10:02 GMT

भोपाल।विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश पासपोर्ट वेरिफिकेशन में 15वें स्थान पर हैं पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए तय समयसीमा 21 दिन हैं प्रदेश में पुलिस द्वारा यह वेरिफिकेशन करीब 90 प्रतिशत मामलो में 21 दिन में किया जाता हैं लेकिन सभी मामलो को यदि मिलकर देखा जाए तो पुलिस 14 दिन में वेरिफिकेशन करती हैं। इस रिपोर्ट में आंध्र  प्रदेश को देश में पहला स्थान दिया गया हैं रिपोर्ट के अनुसार आंध्रा पुलिस सभी वेरिफिकेशन तय समयावधि में करती हैं।  

पिछली साल 2019  में प्रदेश में 2 लाख से अधिक लोगों के पासपोर्ट बने हैं। जिसमें 60 प्रतिशत एवं 40 प्रतिशत महिलाओं ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था।  विदेश मंत्रालय गृह विभाग को प्रति व्यक्ति 320 रुपए वेरीफिकेशन के लिए देता है। 



Tags:    

Similar News