SwadeshSwadesh

जल संकट के समाधानों पर जताई चिंता

Update: 2019-02-24 15:50 GMT

राजनीतिक संवाददाता भोपाल

राजधानी भोपाल में रविवार को मानस भवन में जल जन जोड़ो अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय जल सम्मेलन का आयोजन किया गया। कर्यक्रम जल पुरुष राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, कार्यक्रम का संचालन अभियान के राष्ट्रीय संयोजक संजय सिंह ने किया। कार्यक्रम में म.प्र. के कृषि मंत्री सचिन यादव, पशुपालन, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग मंत्री लाखन सिंह यादव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल, ग्रामीण विकास म.प्र. के सचिव उमाकांत उमराव के अलावा कांग्रेस के प्रदेश समन्वयक मनीष राजपूत भी उपस्थित रहे।

सम्मेलन में मौजूद सभी अतिथियों ने देश और मध्यप्रदेश में बढ़ रहे जल संकट और उसके समाधानों से जुड़ी बातों पर अपने विचार मंच से व्यक्त किए। कार्यक्रम में वर्षा जल, तालाबों और नदियों के संरक्षण की बात की गयी। इस सम्मेलन में पानी पंचायत के सदस्य, जल सहेलियां और किसान भाई-बहन उपस्थित रहे। सम्मेलन में वैज्ञानिक और विषय विशेषज्ञों ने भी जल संरक्षण और कृषि से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। इस सम्मेलन में परमार्थ समाज सेवी संस्थान के और अन्य सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Similar News