SwadeshSwadesh

ज्योतिरादित्य सिंधिया बन सकते हैं प्रदेश अध्यक्ष !

मुख्यमंत्री कमलनाथ की सोनिया गांधी से हुई चर्चा

Update: 2020-03-09 12:09 GMT

भोपाल। प्रदेश की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से मची हलचल के बीच सोमवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। दोनों नेताओं की यह मुलाक़ात अंतरिम अध्यक्ष के दिल्ली स्थित निवास 10 जनपथ पर हुई कमलनाथ ने मुलाकात के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए बताया की कांग्रेस अध्यक्ष के साथ प्रदेश की वर्तमान राजनैतिक हालातों सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई हैं। उन्होंने कहा की चर्चा के बाद सोनिया जी से जो मार्गदर्शन मिला हैं, अब उसका पालन करेंगे।   

विधायकों के गायब होने के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा की कुछ विधायक तीर्थ यात्रा पर गए थे जो लौट आये हैं। उन्होंने बताया की प्रदेश की राजनीति में घट रहे राजनैतिक घटनाक्रमों पर भी दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई। बताया जा रहा है की इसके बाद सोनिया गांधी ने कमलनाथ को सलाह दी हैं की ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश में संगठन की कमान सौपना ही इस समस्या का एकमात्र समाधान हैं। सूत्रों की माने तो जल्द ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर सिंधिया की ताजपोशी हो सकती हैं। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री को इसके साथ ही प्रदेश में मंत्रिमंडल के विस्तार करने एवं निगम-मंडलो में नियुक्ति करने के लिए भी हरी झंडी मिल गई हैं ।

खबर है कि कमलनाथ एवं सोनिया गांधी की मुलाकात के समय ज्योतिरादित्य सिंधिया भी दिल्ली में ही मौजूद थे। इस दौरान सिंधिया गुटके मंत्री एवं विधायकों के भी दिल्ली पहुँचने की खबर हैं। इन विधायकों का दिल्ली में जमावड़ा सिंधिया को समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है। 


  

   

 

Tags:    

Similar News