SwadeshSwadesh

31 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को सरकार देगी संविदा नियुक्ति

Update: 2020-04-01 13:35 GMT

भोपाल। प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना संकट के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 31 मार्च 2020 को रिटायर्ड हुए 2500 अधिकारी-कर्मचारियों को 3 महीने की संविदा नियुक्ति देने की घोषणा की है।  

जानकारी के अनुसार प्रदेश के 2500 अधिकारी, कर्मचारी जो कोरोना के खिलाफ जारी अभियान में तैनात है। उनकी सेवानिवृत्ति को बढ़ाकर सरकार उन्हें 3 महीने की संविदा के तौर पर नियुक्त करेगी। तृतीय श्रेणी एवं चतुर्थ श्रेणी के शासकीय कर्मचारी को उपक्रम के संचालक संविदा नियुक्ति दे सकते हैं| इसके लिए कर्मचारियों को संविदा नियुक्ति के पहले कलेक्टर से यह प्रमाणित करवान होगा की संबंधित कर्मचारी कोरोना वायरस के विरुद्ध चल रहे अभियान में कार्यरत है।   

 इसी प्रकार वर्ग-2 के अधिकारियों की  संविदा नियुक्ति संभागीय आयुक्त द्वारा की जाएगी। लेकिन उन्हें भी संविदा नियुक्ति के पहले कलेक्टर से यह प्रमाणित कराना होगा। वहीँ वर्ग-2 वाले पुलिस अधिकारियों की संविदा नियुक्ति पुलिस महानिरीक्षक के प्रस्ताव पर होगी।  

 


Similar News