SwadeshSwadesh

भाजपा से नाराज चल रहे पूर्व विधायक जितेन्द्र डागा ने थामा कांग्रेस का हाथ

Update: 2019-04-28 15:31 GMT

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक रहे जितेन्द्र डागा ने अपनी उपेक्षा से नाराज होकर रविवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया। उन्होंने भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भोपाल से पार्टी उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

गौरतलब है कि गत विधानसभा चुनाव में पूर्व विधायक जितेन्द्र डागा हुजूर विधानसभा सीट से टिकट की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें नजरअंदाज कर रामेश्वर शर्मा को यहां से टिकट दे दिया। इसके बाद से ही जितेन्द्र डागा पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे थे। विधानसभा चुनावों में उन्होंने निर्दलीय उम्मदीवार के तौर पर चुनाव लड़ा, लेकिन वे जीत नहीं सके। उसके बाद से उनके कांग्रेस में जाने की अटकलें शुरू हो गई थीं। रविवार को उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस की सदस्यता ले ली। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी, मंत्री आरिफ अकील व पीसी शर्मा मौजूद रहे। वरिष्ठ नेताओं ने पुष्पमाला पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। उनके कांग्रेस में जाने से भाजपा को नुकसान होने की संभावना है। 

Similar News