SwadeshSwadesh

उमंग सिंघार ने लगाए गंभीर आरोपों पर दिग्विजय सिंह ने कहा - सोनिया, कमलनाथ करेंगे फैसला

Update: 2019-09-06 09:32 GMT

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर वन मंत्री उमंग सिंघार के गंभीर आरोपों से मध्य प्रदेश की सियासत गरमा गई है। दिग्विजय को लेकर सिंघार के तेवर तल्ख बने हुए हैं। इस बीच दिग्विजय सिंह ने कहा है कि अब इस मामले में जो भी फैसला लेना होगा, वह सीएम कमलनाथ और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी करेंगी।

दरअसल, सिंघार ने मुख्यमंत्री कमलनाथ और प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया की हिदायत के बाद किसी तरह का बयान तो नहीं दिया, मगर उनके द्वारा इस तरह के ट्वीट किए जाने से यह संकेत मिल रहे हैं कि उनके तेवर तल्ख बने हुए हैं। हाल ही में ट्वीट कर उन्होंने कहा था, 'उसूलों पर जहां आंच आए तो टकराना जरूरी है, जो गर जिंदा हो तो फिर जिंदा नजर आना जरूरी है। सत्यमेव जयते।

बता दें कि राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा कमलनाथ सरकार के मंत्रियों को पत्र लिखकर चर्चा के लिए समय मांगा गया था और यह पत्र वायरल भी हुआ था। इस पर वन मंत्री उमंग सिंघार ने सख्त ऐतराज जताते हुए सोनिया गांधी को पत्र लिखा था। सूत्रों ने बताया कि सिंघार ने पार्टी अध्यक्ष के अलावा प्रदेश पार्टी प्रभारी बावरिया को भी खत लिखा था, जिसमें दिग्विजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे।


Tags:    

Similar News