SwadeshSwadesh

दिग्विजय सिंह के मतदान नहीं करने पर शिवराज सिंह ने ली चुटकी, जानें

Update: 2019-05-13 04:43 GMT

भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री और भोपाल लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह की आलोचना करते हुए कहा कि समझा जा सकता है कि मतदान नहीं करने वाले दिग्विजय सिंह लोकतंत्र और संविधान में कितना विश्वास करते होंगे।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिग्गी राजा ने आज गजब किया। इतने घबराए, वोट डालने नहीं गए। भोपाल में ही पोलिंग पोलिंग घूमते रहे। मतदान लोकतंत्र में हमारा परम कर्तव्य है। एक व्यक्ति जो दस साल सीएम रहा, वोट न डाले तो लोकतंत्र के प्रति उनकी भावनाओं को समझा जा सकता है।

दिग्विजय सिंह रविवार को उनके गृह क्षेत्र राघौगढ़ जाकर मतदान नहीं कर सके, जिसकी उन्होंने पृष्टि करते हुए मीडिया के सामने नागरिको से क्षमा याचना की। चौहान दशहरा मैदान पर बीजेपी के प्रत्याशी शंकर लालवानी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए दोहराया कि कांग्रेस ने प्रदेश के किसानो से छल करते हुए अब तक उनका कर्ज माफ़ नहीं किया है। चौहान ने तंज कसते हुए कहा प्रदेश में अब कांग्रेस का शासन है अब जब जब बिजली जायेगी, तब तब आप मामा (शिवराज) को याद करोगे। पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुये कहा कि भ्रष्टाचार कांग्रेस के डीएनए में है।

Similar News