SwadeshSwadesh

मध्य प्रदेश के 20 जिलों में आकाशीय बिजली का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Update: 2019-12-14 04:45 GMT

भोपाल । हिमालयीय क्षेत्र में हुई ताजा बर्फबारी और अरब सागर से आ रही नमी के कारण मध्य प्रदेश का मौसम बिगड़ गया है। यहां जहां एक तरफ बारिश का दौर जारी है वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान करीब 20 जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई है।

मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक रीवा, सागर, शहडोल संभागों के जिलों में तथा कटनी, जबलपुर, भिंड, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, रायसेन, विदिशा, भोपाल, होशंगाबाद और बैतूल जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल और आसपास के जिलों के लिए पूर्वानुमान है कि यहां आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। हवा की रफ्तार 20 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास रहेगा जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री से कम होना शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक ग्वालियर, चंबल, भोपाल, होशंगाबाद, रीवा, सागर, शहडोल, जबलपुर संभागों के जिलों में मध्यम से घना कोहरा छा जाएगा। यह कोहरा सुबह के समय ही रहेगा| मध्य प्रदेश में मौसम अचानक हुए बदलाव के लिए मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान के ऊपर एक चक्रवात बन रहा है और अरब सागर से भी नमी का बढ़ना जारी है। इसी कारण मध्य प्रदेश में यह मौसम में बदलाव हुआ है।

यह भी है खास

- मौसम विभाग के मुताबिक बारिश और ओले गिरने से पूरे प्रदेश में तापमान में और अधिक गिरावट आने वाली है। मध्य प्रदेश के बैतूल, पचमढ़ी, शिवपुरी, उमरिया आदि क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से नीचे निकल गया।

- धान की फसल वाले क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि से फसल को नुकसान की आशंका है।

- सहकारी समितियों में बिकने आई किसानों की उपज बारिश और ओलावृष्टि के कारण भीग गई।

- हालांकि गेहूं की फसल के लिए यह बारिश अमृत की तरह मानी जा रही है।

Tags:    

Similar News