SwadeshSwadesh

कांग्रेस विधायक की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, पूर्व मंत्री आये थे संपर्क में

Update: 2020-06-13 07:47 GMT

भोपाल। प्रदेश की राजधानी में बढ़ रहा कोरोना संकट डॉक्टर, पुलिसकर्मियों, आम नागरिकों के बाद अब नेताओं तक पॉलिटिक्स लॉबी में पहुँच गया है।  राजधानी में एक कांग्रेस विधायक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। आज आई 52 लोगों की रिपोर्ट आई है।  जिसमें एक कांग्रेस विधायक सहित 51 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।  

जानकारी के अनुसार युवा विधायक कुणाल चौधरी  की रिपोर्ट संक्रमित आई है। वह पूर्वमंत्रियों के भी संपर्क में रहे है।इस खबर के सामने आने के बाद कांग्रेस नेताओं सहित संपर्क में आये पूर्व मंत्रियों में हड़कंप मचा गया है।क्योकि 19 जून को राज्यसभा चुनाव है। शहर के एक करन्टाइन सेंटर में रह रहें 11 संदिग्ध भी कोरोना पॉजिटिव मिले है। इसके अलावा राजधानी में हॉटस्पॉट बनें जहांगीराबाद, शाहजहानाबाद और ऐशबाग से भी मरीज मिले है।इनमें 4 साल और 8 साल के बच्चे भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

बता दें की लॉकडाउन खुलने के बाद भोपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या में दोगुनी रफ्तार से बढ़ोतरी हो रही है। हर दिन 50 से 70 के बीच नए मरीज सामने आ रहे हैं। पहले 100 लोगों की जांच में से 3 लोग पॉजिटिव मिलते थे, लेकिन अब यह रेशो बढ़कर 6 हो गया है।अब तक संक्रमितों की संख्या 2287 हो गई है।वही 74 लोगों की मौत हो चुकी है




Tags:    

Similar News