SwadeshSwadesh

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह दिल्ली से भोपाल लौटे, कल हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार

Update: 2020-06-30 07:14 GMT

भोपाल।  प्रदेश में शिवराज सरकार का मंत्रिमंडल एक बार फिर टल गया है।  मुख्यमंत्री आज सुबह दिल्ली से वापिस भोपाल लौट आये है।  उनके साथ संगठन मंत्री सुहास भगत और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भी वापिस आये है।  एयरपोर्ट से सीएम चौहान सीधे अपने घर चले गए है। मुख्यमंत्री ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से अलग-अलग मुलाकातें कीं। वे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित कल शाम को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी।  

बतया जा रहा है की सीएम को मंत्रिमंडल विस्तार के लिए हाईकमान से हरी झंडी मिल गई है।इसके बाद कल मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। माना जा रहा है की 20 से 22 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है।  वर्तमान में पांच मंत्री है, विस्तार के बाद यह संख्या बढ़कर 28 हो सकती है।  

Similar News