SwadeshSwadesh

भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़े, भाजपा प्रवक्ता घायल

Update: 2020-03-18 14:02 GMT

भोपाल। प्रदेश में चल रहा राजनीतिक नाट्यक्रम सदन, रिजॉर्ट और राजभवन से होता हुआ सड़क पर पहुंच गया है। आज प्रदेश की राजधानी भोपाल में भाजपा मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्पात मचाया इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने बचाव के लिए पुलिस का सहारा लिया फिर भी हुई झड़प में भाजपा प्रवक्ता के सर में चोट लगी। 

दरअसल, आज कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी तादाद में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय का घेराव करने पहुंचे थे। प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता के बीच भाजपा कार्यालय पर विरोध कर रहे थे। इसी बीच महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष संतोष कंसाना भाजपा कार्यालय के मुख्य द्वार तक पहुंच गई। कांग्रेसी कार्यकर्ताओ के द्वार तक पहुंचते ही दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा लाठी चलाने से भाजपा प्रवक्ता राहुल कोठारी के सर एवं हाथ में चोट आ गई। मौके पर पहुंची पुलिस को स्थिति नियंत्रण में करने के लिए दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ताओं हटाने के लिए सख्ती दिखाई।  दोनों ही पार्टियों के नेताओं द्वारा लगातार नारेबाजी के चलते पुलिस ने दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इसके बाद इलाके में धारा 144 लागू कर दी। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए हबीबगंज थाने पहुँच गए है।

 

 


Tags:    

Similar News