SwadeshSwadesh

भाजपा महिला मोर्चा ने नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के घर का किया घेराव

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का पारिवारिक विवाद अब राजनीतिक गलियों की सुर्खियों में है।

Update: 2018-06-25 11:58 GMT

भोपाल । नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का पारिवारिक विवाद अब राजनीतिक गलियों की सुर्खियों में है। इस पारिवारिक मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी अजय सिंह और कांग्रेस को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहले ही कह चुके हैं कि नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह अपनी मां का ख्याल रखें। वही नेता प्रतिपक्ष की तरफ से भी यह बयान दिया गया है कि भारतीय जनता पार्टी इस मामले को तूल दे रही है।नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का पारिवारिक विवाद का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। बीजेपी इसे मुद्दा बनाकर जनता के बीच भुनाने में लगी हुई है।इसके लिए बीजेपी अब महिलाओं का सहारा ले रही है, चुंकी मामला उनके मां से जुड़ा हुआ है।

इसी कड़ी में रविवार को भाजपा महिला मोर्चा की महिलाएं केरवा कोठी का घेराव करने पहुंची। यहां उन्होंने जमकर अजय सिंह के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं भाजपा के प्रदर्शन को देखते हुए नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के सरकारी बंगले की सुरक्षा बढ़ाई गई। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के पास स्थित सी-19 के सामने पुलिस बल तैनात किया गया है। हालांकि पुलिस ने उन्हें आगे नही बढऩे दिया। इसी बीच महिलाओं को मनाने दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह भोपाल पहुंचे और उन्होंने महिलाओं को समझाइश दी। उन्होंने कहा कि यह उनका पारिवारिक मामला है। भाजपा इसे राजनीतिक रंग ना दें तो अच्छा होगा। बताया जा रहा है कि धरने प्रदर्शन के बाद महिला मोर्चा सभी संभागीय मुख्यालयों पर जा-जाकर जुलूस भी निकलेंगी। वही सोमवार को महिला मोर्चा जि़ला मुख्यालय पर जा-जाकर मौन धरना प्रदर्शन करेंगी।


Similar News