SwadeshSwadesh

कांग्रेस ने सिर्फ प्रदेश को बदनाम किया

जनता का आशीर्वाद ही मेरी ताकत: मुख्यमंत्री

Update: 2018-07-16 05:14 GMT

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में जब कांग्रेस सत्ता में रही तब प्रदेश को तबाह और बर्बाद किया। कांग्रेस ने हमेशा जनता के साथ नाइंसाफी की है। कांग्रेस ने प्रदेश का बंटाढार किया, मैंने इतिहास बदल दिया है। प्रदेश को विकासशील बनाया है। अगले 5 सालों में समृद्ध राज्य बनाएंगे। हमने असंभव को संभव किया है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने यह बात आज बडऩगर में जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान सभा को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने आज बडऩगर के चिरोगा गांव से यात्रा की शुरूआत की।

जनआशीर्वाद यात्रा के बडऩगर पहुंचने पर आंचलिक जनता ने परम्परागत ढंग से ऐतिहासिक स्वागत किया गया। जनता मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए उमड़ पड़ी। स्वागत से अभिभूत मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पिछले चौदह वर्षों में गांव, गरीब, किसान, मजदूर, पिछड़ों, दलितों का सम्मान बढ़ाया और सामाजिक, आर्थिक कवच दिया। रोटी, कपड़ा, मकान जैसी बुनियादी जरूरत पूरी करने में भाजपा सरकार ने शक्ति और साधन केंद्रित कर जनजीवन में सुखद बदलाव सुनिश्चित किया। कांग्रेस ने कभी किसान, मजदूर की सुध नहीं ली। मजदूर की पीड़ा को नहीं समझा। प्रदेश को बीमारू राज्य बनाकर कर छोड़ दिया। भाजपा सरकार ने गरीबों को प्रदेश की 5 करोड़ जनता को सस्ता राशन, 1 रू. किलो गेहूं, चावल, आयोडीन नमक देकर उनके जीवन में उजाला किया। कांग्रेस ने आजादी के साढ़े पांच दशक में देश और प्रदेश को पिछड़ेपन में धकेला और वोट बैंक बनाकर जनता का भावनात्मक शोषण किया। प्रसिद्ध कवि प्रदीप जी ने बडऩगर की धरती पर जन्म लिया। पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटलजी की स्कूली शिक्षा हुई। श्रद्धेय अनिल का यहां जन्म हुआ, यह भूमि पुण्य भूमि है। बदनावर के मंडी प्रांगण में सभा को संबोधित करते हुए श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों ने गरीबी हटाओं का नारा दिया लेकिन गरीबी नहीं हटी, किसानों से 18 प्रतिशत ब्याज वसूली भूमिहीनों का दोहन किया। भाजपा सरकार ने हर आवासहीन को भूमि स्वामित्व का गौरव प्रदान किया।

उन्हें आवासीय भूमि का पट्टा दिया और मकान बनाने की मदद देकर सिर पर पक्की छत बनाने में मदद की। प्रदेश में 2022 कोई आवास हीन नहीं रहेगा। किसान, मजदूर का सशक्तीकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में किसानों के खाते में 35 हजार करोड़ रू. पहुंचकर किसानों की खुशहाली बढ़ाई। संबल योजना मजदूरों के लिए वरदान सिद्ध हो रही है। किसान युवा उद्यमी योजना लोकर किसान की अतिरिक्त आय का साधन मुहैय्या कराया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्थानीय निकायों में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया। सरकारी नौकरियों में आरक्षण देकर महिलाओं के आत्मविश्वास को बुलंद किया। प्रदेश की विकास दर 8 से 10 प्रतिशत करके देश में रिकार्ड बनाया है। कांग्रेस ने तो प्रदेश को बीमारू राज्य बनाकर प्रदेश को अंधकार में धकेलकर आज कांग्रेस किसानों के लिए मरगमच्छ के आंसू बहाकर भ्रमित कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने जनता से आग्रह किया कि वह कांग्रेस के बहकावे में न आये। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास की सुशासन की प्रतिबद्धता का निर्वाह किया।

पार्टी ने आशीर्वाद दिया और कहा कि जाओं जनआशीर्वाद यात्रा निकालों और जनता से आशीर्वाद मांगों मैं आप सबके बीच आशीर्वाद लेने आया हॅू। मैं अगर सच्चा और अच्छा हॅू, मैंने यदि पूरी ईमानदारी से, मेहनत से जनता की सेवा की है, तो चैथी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए मुझे आशीर्वाद दें। आपका आशीर्वाद ही मेरी ताकत है। उनके भाषण के दौरान एक साथ हजारों हाथ उठे और उन्होंने 'अबकी बार, 200 पारÓÓ, ''चैथी बार भाजपा सरकारÓÓ भाजपा सरकार बनाने की घोषणा की। जनता ने भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प व्यक्त कर गगनभेदी नारे लगाकर विजय घोषणा का गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री थावरचंद गेहलोत, सांसद श्री सत्यनारायण जटिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रभात झा, सांसद श्री चिंतामणि मालवीय, श्री सुधीर गुप्ता, विधायक श्री मुकेश पण्डया, जिलाध्यक्ष श्री श्याम बंसल सहित पार्टी के पदाधिकारी मंचासीन थे।

रथ यात्रा में ममतामयी मां भी

जन आशीर्वाद यात्रा में ममतामयी मां के रूप में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह भी हैं। रथ में सवार श्रीमती साधना सिंह यात्रा की व्यवस्थाओं से जुड़ी चीजों का ध्यान रखती हैं वहीं मुख्यमंत्री की सुरक्षा से जुड़े कर्मचारियों के चाय नाश्ते एवं भोजन की चिंता कर रही हैं। इतना ही नहीं वह खुद अपने हाथों से चाय नाश्ता और भोजन परोसती हैं। मुख्यमंत्री की यात्रा में सहयोगी की तरह कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहीं श्रीमती साधना सिंह रथ की खिड़की से आम जनता के अभिवादन को भी स्वीकार करती हैं।

Similar News